फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   retired soilders are still part of army

पूर्व सैनिक आज भी सेना के अभिन्न अंग: शिवाने

Sun, 09 Aug 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Sun, 09 Aug 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
retired soilders are still part of army
भारतीय सेना सदैव सेवानिवृत्त सैनिकों और उनके परिवारों की आवश्यकताओं और हर स्तर पर मदद के लिए प्रतिबद्ध है। यह कहना था स्ट्राइक वन कोर के लेफ्टिनेंट जनरल एबी शिवाने का। वे हेलीपैड ग्राउंड पर आयोजित पूर्व सैनिकों की रैली को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिक आज भी सेना के अभिन्न अंग हैं और आगे भी रहेंगे। 
विज्ञापन


पूर्व सैनिकों की यह रैली स्ट्राइक वन कोर के स्वर्ण जयंती समारोह के अंतर्गत आयोजित की गई थी। हेलीपैड ग्राउंड पर आयोजित रैली में पांच हजार से अधिक जवान मौजूद थे। लेफ्टिनेंट जनरल शिवाने ने अपने संबोधन में कहा कि इस रैली का उद्देश्य पूर्व सैनिक और उनके परिवारीजनों को संपर्क, स्वास्थ्य और सहूलियत प्रदान करना है। विभिन्न आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए ईसीएचएस, सीएसडी, पुनर्वास, सैनिक कल्याण बोर्ड, हेल्पलाइन, रिकार्ड कार्यालय आदि हैं।
विज्ञापन


सैनिकों की परेशानियों का एक मंच के नीचे समाधान होना चाहिए। इस मौके पर जिलाधिकारी राजेश कुमार और सेना के अधिकारियों ने पूर्व सैनिकों और उनके परिवारीजनों से उनकी परेशानी जानी और समाधान कराया। रैली में आधुनिक चिकित्सा उपकरणों से सुसज्जित चिकित्सा शिविर भी लगाया था। इसमें जरूरतमंद पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को सलाह व मुफ्त दवाएं दी गईं। रैली में मथुरा, हाथरस, अलीगढ़ और अलवर से पूर्व सैनिक पहुंचे थे। इनको हेलीपैड ग्राउंड पर लाने के लिए सेना की ओर से वाहन की व्यवस्था की गई थी। रैली में जवानों के लिए भोजन का भी इंतजाम था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed