फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   republic day celebration in mathura

पुलिस लाइन में बिखरी सांस्कृतिक छटा

Wed, 27 Jan 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 27 Jan 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
republic day celebration in mathura
गणतंत्र दिवस पर पुलिस परेड ग्राउंड में हुए कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए और सराहनीय काम करने पर 140 पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत किया गया। परेड की सलामी डीएम राजेश कुमार ने ली और ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन


मंगलवार को पुलिस परेड ग्राउंड में हुए कार्यक्रम में पुलिस की ओर से 14 परेड टोलियों ने भाग लिया।

इसमें प्रथम कमांडर सीओ रिफाइनरी सुरेंद्र यादव, द्वितीय कमांडर आरआई लाइन रामनिवास सिंह और तृतीय कमांडर एसआई महेश कुमार रहे।

परेड के दौरान जिला जज दिनेश कुमार सिंह, एसएसपी डा. राकेश सिंह सहित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान इंस्पेक्टर व थानाध्यक्ष गोविंद नगर कुंवर सिंह यादव, एसआईएमटी हरीश कुमार यादव को पूर्व की सेवाओं पर राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया।
विज्ञापन


सराहनीय सेवा कार्य के लिए थाना हाईवे और मंडी चौकी प्रभारी राकेश कुमार, छाता के सिपाही रामवीर सिंह, आरआई रामनिवास सिंह, छाता के मुख्य आरक्षी सत्यप्रकाश सिंह, कोतवाली के सिपाही महेंद्र सिंह, सुभाष चंद्र को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा 133 अन्य पुलिस कर्मियों को बेहतर कार्य और सेवाओं के लिए सम्मानित किया और प्रशस्ति पत्र दिए। डीएम राजेश कुमार ने बेहतर परेड प्रदर्शन और व्यवस्थाओं के लिए पुलिस टीम को एक लाख रुपये का इनाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed