फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Report filed against Hindu Mahasabha spokesperson and Hindu Sena chief for posting inflammatory posts

Mathura: हिंदूवादी संगठनों के दो पदाधिकारियों पर रिपोर्ट दर्ज, छह दिसंबर को लेकर भड़काऊ पोस्ट डालने का आरोप

Wed, 30 Nov 2022 07:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 30 Nov 2022 07:26 AM IST
सार

अखिल भारत हिंदू महासभा द्वारा श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर लड्डू गोपाल अभिषेक और हनुमान चालीसा पढ़ने के एलान पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस ने महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
Report filed against Hindu Mahasabha spokesperson and Hindu Sena chief for posting inflammatory posts
अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के थाना कोतवाली में अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट और हिंदू सेना प्रमुख संत युवराज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। बता दें कि अखिल भारत हिंदू महासभा ने छह दिसंबर को श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर हनुमान चालीसा पढ़ने और लड्डू गोपाल का अभिषेक करने का एलान किया था। इसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन

संजय जाट ने लिखा था यह 

संजय जाट ने फेसबुक पर एक पोस्ट डाली है, जिसमें उन्होंने लड्डू गोपाल का जन्म जेल में होने संबंधी बात लिखते हुए खुद को जेल जाने से निडर बताया। अप्रत्यक्ष रूप से छह दिसंबर का अपनी तरह से संदेश दिया है। इस मैसेज को आधार मानकर चौकी बाग बहादुर इंचार्ज अमित कुमार ने संजय जाट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


रिपोर्ट में आईटी एक्ट के अलावा भड़काऊ भाषण देने की धाराओं का भी प्रयोग किया गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट डालने के मामले में महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उधर, संजय जाट ने बताया कि उन्हें पता लगा है कि उनके खिलाफ कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदू सेना प्रमुख के खिलाफ भी रिपोर्ट

हिंदू सेना के प्रमुख संत युवराज के खिलाफ भी शहर कोतवाली में छह दिसंबर के कार्यक्रम को लेकर भड़काऊ वीडियो डालने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। यह रिपोर्ट कोतवाली के एसआई विनोद कुमार ने दर्ज कराई है। संत युवराज ने न केवल छह दिसंबर को कार्यकर्ताओं से श्री कृष्ण जन्मस्थान आने की अपील की है बल्कि डेढ़ किलो की तलवार का भी जिक्र किया है।

कई हिंदूवादी संगठन कर चुके हैं समर्थन

कई हिंदूवादी संगठनों के प्रमुखों ने वीडियो बनाकर छह दिसंबर पर मथुरा आने का आह्वान किया है। अखिल भारत हिंदू महासभा के हनुमान चालीसा पढ़ने संबंधी कार्यक्रम का समर्थन किया है। अब तक नारायणी सेना, हिंदू सेना, गोरक्षक दल, बजरंगी सेना आदि संगठनों के प्रमुखों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर छह दिसंबर को आने की घोषणा की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed