फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Remembered journalist Bhanupratap on his birth anniversary

Mathura News: जंयती पर पत्रकार भानूप्रताप को किया याद

Tue, 08 Aug 2023 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Tue, 08 Aug 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Remembered journalist Bhanupratap on his birth anniversary
वृंदावन। साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि वात्सल्य ग्राम के संस्थापक सहयोगी एवं लेखक भानु प्रताप शुक्ल सरल, कर्तव्यनिष्ठ और समाज व राष्ट्र के प्रति समर्पित थे। साध्वी सोमवार को वात्सल्य ग्राम में स्थित समविद गुरुकुलम विद्यालय में आयोजित शुक्ल की 88वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहीं थीं।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि शुक्ल ने आजीवन ब्रह्मचर्य का पालन कर संघ प्रचारक के रूप में कार्य किया। वात्सल्य ग्राम को स्थापित करने में उनकी अहम भूमिका रही। मथुरा-वृंदावन के विधायक श्रीकांत शर्मा ने कहा कि भानुप्रताप शुक्ल ऐसा नाम है, जिन्होंने पत्रकारिता की दुनिया में ईमानदारी से पत्रकारिता कर अपना नाम स्थापित किया है। राज्य सभा के पूर्व सदस्य आरके सिन्हा ने वरिष्ठ पत्रकार भानु प्रताप शुक्ल के जीवन से जुड़े सदंर्भ के बारे में बताया कि वह जो भी लिखते थे, स्पष्ट और सत्य लिखते थे। उन्होंने पत्रकारिता से समझौता नहीं किया। उत्तर प्रदेश पत्रकार संघ के अध्यक्ष हेमंत तिवारी ने कहा कि भानुप्रताप शुक्ल संघर्षशील पत्रकार थे।
विज्ञापन


अभावों में जीकर पत्रकारिता को करने वाले भानु प्रताप को देश कभी भूल नहीं पाएगा। इस दौरान वाद -विवाद प्रतियोगिता, काव्य प्रतियोगिता और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता समान नागरिक संहिता राष्ट्रनिर्माण के लिए अनिवार्य विषय पर हुई। प्रथम स्थान पूर्णिमा त्रिपाठी, द्वितीय स्थान सिद्धी अग्रवाल और तृतीय स्थान रुचि उपाध्याय को मिला। काव्य प्रतियागिता का राष्ट्रवाद विषय पर हुई। इसमें प्रथम निधि पाराशर, द्वितीय कशिश सिंह एवं तृतीय स्थान पर खुशी रहीं। चित्रकला प्रतिगोगिता में अक्ष्या प्रथम, द्वितीय सुहानी पाराशर एवं त़ृतीय स्थान शिविका वर्मा को मिला। इन सभी को साध्वी ऋतंभरा ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निणार्यक की भूमिका डाॅ. रमाशंकर पाण्डेय, डाॅ. प्रताप पाल सिंह, दिनेश पाठक शशि, देवी प्रसाद गौड़, पवन गौतम, शिशुपाल सिंह ने निभाई। इससे पहले छात्राओं ने भरत नाट्यम पर आधारित सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। इस मौके पर उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग, क्षिप्रा शुक्ला, समाजसेवी प्रमोद गर्ग कसेरे, राजीव गुप्ता, संजय गुप्ता, साध्वी सत्यप्रिय, स्वामी सत्यशील, सुमन लता, नूतन चंद्रा, के पी गुप्ता, अनीता चतुर्वेदी, मीनाक्षी अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। संचालन डॉ. उमाशंकर राही ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed