फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Red marks put on encroachments on green belt and setbacks

Mathura News: वृंदावन-छटीकरा मार्ग पर लगाए गए लाल निशान, एमवीडीए ने दी भवनों को सील करने की चेतावनी

Tue, 06 May 2025 11:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 06 May 2025 11:22 AM IST
सार

वृंदावन-छटीकरा मार्ग पर जिन भवन स्वामियों ने घर के आगे अतिक्रमण कर रहा है, उन पर एमवीडीए ने कार्रवाई की तैयारी कर ली है। टीम ने अतिक्रमण पर लाल निशान लगाते हुए इन्हें हटाने की चेतावनी दी है।
 

विज्ञापन
Red marks put on encroachments on green belt and setbacks
मथुरा। कार्रवाई करती एमवीडीए की टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण (एमवीडीए) की टीम ने सोमवार को वृंदावन-छटीकरा मार्ग पर कार्रवाई करते हुए ग्रीन बेल्ट और सेटबैक की जमीन पर अतिक्रमण करने वाले भवन स्वामियों को चिन्हित किया। प्राधिकरण ने ऐसे सभी स्थलों पर लाल निशान लगा दिए हैं और चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय सीमा में अतिक्रमण नहीं हटाया तो भवनों को सील कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


प्रेम मंदिर से लेकर हाईवे तक दोनों ओर चिन्हांकन किया और ग्रीन बेल्ट व सेटबैक के दायरे में आने वाली जमीनों पर लाल निशान लगाए। प्राधिकरण के अनुसार छटीकरा मार्ग पर आश्रम लैंड के सामने तीन मीटर ग्रीन बेल्ट और छह मीटर सेटबैक निर्धारित है, जबकि अन्य कॅमर्शियल और रिहायशी भूखंडों पर नियमानुसार तीन मीटर ग्रीन बेल्ट तथा प्लॉट के अनुसार सेटबैक तय है। इसके बावजूद कई भवन स्वामी इन मानकों की अनदेखी करते हुए अतिक्रमण कर व्यवसायिक गतिविधियां संचालित कर रहे हैं।
विज्ञापन


एमवीडीए के उपाध्यक्ष एसबी सिंह ने स्पष्ट किया कि हेरिटेज लुक की दिशा में हो रहे विकास कार्यों को किसी भी हालत में बाधित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने दो टूक कहा कि अगर भवन स्वामी तय सीमा के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाते हैं तो संबंधित इमारतों को सील कर दिया जाएगा। ओएसडी प्रसून द्विवेदी, अधिशासी अभियंता प्रशांत गौतम, सहायक अभियंता अशोक चौधरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed