फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Rats hollowed out the road in Kheda locality, it sank at many places.

Mathura News: चूहों ने खोखली की खेड़ा मोहल्ले की सड़क, जगह-जगह से धंसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Rats hollowed out the road in Kheda locality, it sank at many places.
कोसीकलां। सड़क को चूहों ने खोखला कर दिया। नाम नगर पालिका का बदनाम हो रहा है। सड़क जगह-जगह से धंस गई है। लोग कहने लगे कि खेड़े पर बनी पानी की टंकी से रिसाव होने से मकान धंसने लगे हैं। इसकी जब जांच की गई तो पता लगा कि यह सब चूहों की मेहरबानी से हुआ है।
विज्ञापन


समस्या समाधान के लिए बुधवार को नगर पालिका चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल ने सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। सड़क निर्माण में साढ़े सात लाख रुपये की लागत आएगी। सड़क को चूहों से बचाने के लिए मजबूत आरसीसी डालकर इंटरलॉकिंग से निर्माण कराया जाएगा। खेड़ा मोहल्ले की इस सड़क की हालत खस्ता थी। चूहों ने इस मार्ग को पूरी तरह से खोखला कर दिया। जिससे लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन


चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल ने बताया कि खेड़ा मोहल्ले में प्रजापति (कुम्हार) परिवार बर्तन बनाने व पकाने का काम करते हैं, जिससे वहां कच्चा स्थान होने की वजह से चूहों ने बिल बनाकर सड़क को जगह-जगह से खोखला कर दिया है। इससे यह दिक्कत आई। इस मौके पर कैलाश चंदौरिया, दीपक जैन, रेवती प्रजापति, मनीष जैन, लोकेश गर्ग, मौना जैन आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम से मिलेगी मुक्ति
शेरगढ़ तिराहे से रेलवे पुल तक जाम की समस्या से जल्द मुक्ति मिल जाएगी। इसके लिए नगर पालिका प्रशासन 14 लाख 33 हजार रुपये की लागत से डिवाइडर का निर्माण कराएगी। जिससे सड़क के बीच वाहन और रेहड़ी नही खड़ी हो सकेंगी। इसके अलावा पुलिस चौकी के सामने सरायशाही में 32 लाख रुपये की लागत से सीसी सड़क और नाले का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा नगर के विभिन्न वार्डों में 42 लाख रुपये की लागत से विकास कार्य कराएं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed