फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   RAPE

८ साल की बच्ची से दुकानदार ने किया दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
RAPE
वृंदावन(मथुरा)। तीर्थ नगरी वृंदावन क्षेत्र बच्ची से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी दुकानदार ने पहले सामान लेने आई बच्ची से अश्लील हरकत की। फिर उसे बहला फुसलाकर दुकान के अंदर ले जाकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने बच्ची के प्राइवेट पार्ट के साथ घिनौनी हरकत भी की। पुलिस के आने से पूर्व आरोपी ने जहर खाकर आत्महत्या का की कोशिश भी की। आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक समुदाय विशेष की 8 वर्षीय बच्ची सोमवार रात ८.३० बजे दुकान पर सामान लेने गई। यहां दुकानदार प्यारे लाल (६५) ने छेड़छाड़ के बाद दुकान के भीतर ले जाकर दुष्कर्म किया। प्राइवेट पार्ट में छेड़छाड़ भी की। इससे बच्ची लहूलुहान हो गई। यह देख आरोपी घबरा गया। बच्ची को चुप रहने के लिए १० रुपये दिए और किसी को कुछ भी न बताने की धमकी दी। पीड़िता जब घर पहुंची तो हाथ में १० रुपये देखकर मां ने जानकारी की तो वारदात का पता चला।
विज्ञापन

बेटी बात सुनकर मां ने तत्काल पति को इसकी जानकारी दी। इसे लेकर समुदाय विशेष के लोग एकत्रित हो गए और आरोपी के घर पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। इसी बीच आरोपी ने बदनामी के डर से विषाक्त पदार्थ खा लिया। पुलिस ने आरोपी को सौ शैया के संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दुष्कर्म का केस दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल कराया है। सीओ सदर प्रवीन मलिक ने बताया कि आरोपी की तबीयत में सुधार होते ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed