फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   rajasthan, bus, permited, by up, government, mathura

राजस्थान की बसों को मिली हरी झंडी, मजदूरों को मिलेगी राहत

Mon, 18 May 2020 10:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
rajasthan, bus, permited, by up, government, mathura
मथुरा। मजदूरों को उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाने के लिए कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के 1000 बस देने के प्रस्ताव को प्रदेश सरकार ने स्वीकार कर लिया है। इससे मथुरा के राजस्थान बॉर्डर तक रविवार को पहुंचीं पांच सौ बसों का उपयोग किया जा सकेगा। इससे विभिन्न स्थानों पर जाने वाले मजदूरों को राहत मिलेेगी।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने यूपी सरकार को 1000 बस देने का प्रस्ताव रखा था। इन्हीं में से 500 बसें रविवार को मथुरा से निकल रहे मजदूरों के लिए राजस्थान सरकार के माध्यम से गोवर्धन स्थित बॉर्डर पर भेजी थीं, लेकिन मथुरा जिलाधिकारी ने उन्हें लेने से मना कर दिया था। अब प्रदेश सरकार ने प्रियंका गांधी के प्रस्ताव को मान लिया है तथा चालक-परिचालक की सूची के साथ में बसें मांगी हैं।
विज्ञापन

इस प्रस्ताव को स्वीकार करने के साथ ही हरियाणा, पंजाब और दिल्ली से अपने-अपने घरों के लिए जा रहे मजदूरों के लिए मथुरा में राजस्थान सरकार द्वारा भेजी गई बस मिल सकेंगी। कांग्रेस के पूर्व विधानमंडल दल नेता लीडर प्रदीप माथुर ने बताया कि अब जब प्रदेश सरकार ने कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के प्रस्ताव को मान लिया है तो यह बसें कांग्रेस द्वारा मंगलवार को जिला प्रशासन को भिजवा दी जाएंगी। जिला प्रशासन इन बसों का उपयोग अपने तरीके से कर सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed