{"_id":"6421e12f0ac61ee6f602db2e","slug":"raja-mahendra-pratap-posthumously-awarded-braj-ratna-mathura-news-c-29-1-48920-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: राजा महेंद्र प्रताप को मरणोपरांत ब्रज रत्न से किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: राजा महेंद्र प्रताप को मरणोपरांत ब्रज रत्न से किया सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन। जी-20 इंटरनेशनल योग एवं मिलेट फेस्टिवल में आर्यान पेशवा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजा महेंद्र प्रताप को परमार्थ निकेतन ऋषिकेश के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने मरणोपरांत ब्रज रत्न से सम्मानित किया। यह सम्मान प्रेम महाविद्यालय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. देव प्रकाश ने प्राप्त किया। ब्रज रत्न से सम्मानित होने वालों में पूर्व चेयरमैन स्व. मगन लाल शर्मा, जीएलए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति नारायण दास अग्रवाल, केडी मेडिकल ग्रुप के संस्थापक राम किशोर अग्रवाल, स्व. जगन्नाथ प्रसाद अग्रवाल, राधा कृष्ण खंडेलवाल, रामबाबू अग्रवाल, आईएएस सुरेंद्र सिंह, स्व. कन्हैया लाल गुप्ता, रामजी गुप्ता, श्रीनाथ शास्त्री, राम प्रसाद कमल, प्रदीप श्रीवास्तव, स्वामी महेशानन्द, श्रीवत्स गोस्वामी, गोविंद चतुर्वेदी, एसके राठौर, आइएएस चोब सिंह वर्मा, ओम शिव राज सिंह ओम, अशोक चक्रधर आदि शामिल हैं।
इससे पूर्व सुबह योगिनी गंगा नंदिनी के नेतृत्व में लोगों को प्रात: 6 बजे से 8:30 बजे तक मंत्रों के साथ योगाभ्यास कराया गया। देवरहा बाबा घाट पर स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने यमुना महारानी का दुग्धाभिषेक किया और महाआरती की। इस मौके पर राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य भुवन भूषण कमल, केशव धाम के निदेशक ललित, अनिरुद्धाचार्य महाराज, मारूतिनन्दन वागीश, मृदुल कांत शास्त्री, डॉ. मेघना चौधरी , संयोजक डॉ विष्णु शर्मा मौजूद रहे।