फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Raised demand from Roadways Employees Union to postpone Mudiya Fair

रोडवेज कर्मचारी संघ से मुड़िया मेला स्थगित किए जाने की उठाई मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Raised demand from Roadways Employees Union to postpone Mudiya Fair
मथुरा। देश और प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना केस को लेकर गोवर्धन मुड़िया मेला स्थगित किए जाने की मांग उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ ने उठाई है। संघ के मंत्री ने एआरएम मथुरा को पत्र लिखकर अपनी मंशा से अवगत कराया है। कर्मचारी संघ की मथुरा डिपो शाखा की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए शाखा अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार ने कार्यकर्ताओं ने सभी कर्मचारियों से सुझाव मांगे। शाखा मंत्री श्यामवीर सिंह ने मथुरा डिपो के एआरएम नरेश चंद गुप्ता को भेजे पत्र में गोवर्धन मुड़िया मेले को स्थगित कराए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि लगातार देश और प्रदेश में कोरोना केसों में बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन

मुड़िया मेले में उमड़ने वाली भीड़ से कोरोना फैलने के आसार बनेंगे। इसके लिए मुड़िया मेले को स्थगित किया जाना जरूरी है।
एआरएम ने बताया कि पत्र उनको मिला है। पर उनके हाथ में कुछ नहीं है। कर्मचारियों की इच्छा से वह शासन और प्रशासन के अलावा रोडवेज अफसरों को भी अवगत करा देंगे। संघ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जयप्रकाश ने बताया कि वास्तव में लगातार कोरोना केसों में इजाफा हो रहा है। मुड़िया मेले में उमड़ने वाली भीड़ से यहां केस बढ़ने की आशंका होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed