फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rain came with the storm, wall collapsed in Salempur, old man died due to compression

मथुरा में आंधी-बारिश का कहर: भरभराकर गिरी दीवार, बुजुर्ग की मौत; दो लोग हुए घायल

Fri, 12 Jul 2024 01:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 12 Jul 2024 01:10 PM IST
सार

मथुरा में आंधी और बारिश का कहर टूटा। यहां एक घर की दीवार गिर गई, जिसके मलबे में दबकर बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं दो लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 

विज्ञापन
Rain came with the storm, wall collapsed in Salempur, old man died due to compression
आंधी-बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा शहर से शुरू हुई बारिश बृहस्पतिवार शाम को देहात में तेज हो गई। साथ में तेज आंधी भी चली। इससे कई जगह लोगों को भारी नुकसान हुआ।हाईवे थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में दीवार के नीचे दबकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं, नौगांव में टिन शेड गिरने से उसके नीचे बैठे दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


बारिश से शहर के कई क्षेत्रों में जलभराव हो गया। उधर देहात में आंधी और बारिश से जानमाल दोनों का नुकसान हुआ। फरह के बेरी मार्ग पर कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के पोल गिर गए। एक पेड़ स्कूटी पर गिर गया। उसका चालक बाल-बाल बचा। वहीं, सौंख रोड पर भी कई स्थानों पर पेड़ और पोल गिर गए। इसके चलते यातायात अवरुद्ध हो गया। देर रात तक यहां जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटी रही।
विज्ञापन


शाम सलेमपुरा गांव में 71 वर्षीय बुजुर्ग पृथ्वी सिंह अपने घर के बाहर घेर में दीवार पर पड़ी सीमेंट की शेड के नीचे चारपाई पर लेटे थे। आधी से दीवार छत पर रख छत गिरी तो बुजुर्ग इसके नीचे दब गए। परिजन किसी तरह मलबे को हटाकर उनको अस्पताल ले गए जहां उनकी मौत हो गई। नौगांव में टिन शेड के नीचे दबकर इसी गांव के रहने वाले राधे और उनके दोस्त घायल हो गए। दोनों को पालीखेड़ा स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया है। थाना हाईवे के इंस्पेक्टर क्राइम उमेश यादव ने बताया कि सलेमपुर निवासी बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed