फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   rail budget

‘प्रभु’ ने सुनी ब्रजवासियों की अरदास

Thu, 25 Feb 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 25 Feb 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
rail budget
थोड़ी-थोड़ी ही सही लेकिन रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने ब्रजवासियों की अरदास सुन ली। कान्हानगरी के लोगों से रेल बजट की घोषणा से पहले ब्रजवासियों से स्वच्छता, सुरक्षा और सुविधा का जो वर मांगा था, उसमें सामूहिक रूप से मथुरा का ध्यान रखा गया।
विज्ञापन


मथुरा के लिए विशेष घोषणा से ज्यादा बड़ी बात यह है कि हर घोषणा में ब्रजवासियों की इच्छाओं को स्थान मिला है। फिर चाहे आस्था एक्सप्रेस में मथुरा को शामिल करना हो या सामूहिक रूप से स्टेशनों को स्वच्छ रखने की बात। ‘प्रभु’ ने थोड़ी ही सही पर सबकी सुन ली है।
विज्ञापन


रेल बजट में घोषित चार नई ट्रेनों में मथुरा को प्रमुखता से स्थान दिया गया है। धार्मिक स्थलों की यात्रा सुगम बनाने के लिए रेल मंत्री ने आस्था एक्सप्रेस चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन मथुरा से होकर जाएगी। इसमें मथुरा के लिए विशेष कोच भी लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीनदयाल एक्सप्रेस में सभी जनरल कोच होंगे और सीटें अच्छी गुणवत्ता की होंगी। इसमें कोच दीनदयाल नाम से होंगेे। यह ट्रेन मथुरा होकर आगरा और झांसी की ओर व भरतपुर की ओर जाएगी।

धार्मिक शहरों के रेलवे स्टेशनों पर सफाई व्यवस्था के लिए मथुरा को तीसरी वरीयता दी गई है। हरिद्वार, नासिक के बाद मथुरा में विशेष पैकेज देकर सफाई के इंतजाम कराए जाएंगे। तीन साल पहले हुए डबल डेकर ट्रेन के ट्रायल का सपना भी साकार होने जा रहा है। इस ट्रेन को नई दिल्ली से मथुरा होते हुए आगरा व झांसी तक परखा गया था। बजट में यह ट्रेन भी मथुरा को मिल सकती है।



एलईडी स्क्रीन पर बजट
रेल बजट के लाइव प्रसारण के लिए रेलवे की ओर से मथुरा जंक्शन पर एलईडी स्क्रीन लगाई गई थी। वीआईपी रूम के सामने लगी स्क्रीन पर यात्रियों ने रेल बजट देखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed