फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Raids conducted on 33 hotels and guest houses flouting standards

Mathura News: मानकों को ताक पर रखने वाले 33 होटल-गेस्ट हाउस पर छापा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Raids conducted on 33 hotels and guest houses flouting standards
मथुरा। दिल्ली के होटल में लगी आग के बाद जिले में भी अभियान चलाकर होटल व गेस्ट हाउसों के मानक परखे जा रहे हैं। बुधवार को डीएम द्वारा गठित विशेष टीम ने धौली प्याऊ क्षेत्र में 33 होटल व गेस्ट हाउसों पर छापा मारा। इसमें तीन ही मानकों पर खरे उतरे, जबकि 24 को नोटिस थमाया और छह पर सीलिंग की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

जांच के दौरान होटलों में अग्निशमन (फायर सेफ्टी), सराय एक्ट और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड समेत अन्य जरूरी विभागों की एनओसी नहीं पाई गई। सुरक्षा मानकों में कमियां मिलने पर टीम ने 24 होटल और गेस्ट हाउस प्रबंधकों को 15 दिन का चेतावनी नोटिस थमाया है। निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी जरूरी कागजात और सुरक्षा कमियों को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए हैं। सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम मिश्र ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed