फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   rahul gandhi addredded gatherring in mathura

किसान और गरीबों को बर्बाद किया मोदी सरकार ने: राहुल

Tue, 07 Feb 2017 12:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 07 Feb 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
rahul gandhi addredded gatherring in mathura
राहुल गांधी
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला करते हुए कहा कि उन्होंने देश के किसान और गरीबों को बर्बाद कर दिया है। मोदी जी गरीबों से पैसा खींचकर अमीरों को सींच रहे हैं। ढाई साल हो गए लेकिन जनता से किया एक भी वादा पूरा नहीं कर पाए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को बेहतर करने के लिए सपा-कांग्रेस के बीच गठबंधन हुआ है।
विज्ञापन


सोमवार को मांट के ब्रज आदर्श इंटर कालेज के खेल मैदान में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि दो करोड़ नौजवानों को रोजगार देने की घोषणा मोदी सरकार ने की थी लेकिन एक नौकरी आज तक नहीं दी गई है। हां इतना जरूर किया कि एक लाख दस हजार करोड़ रुपया जो 50 अमीर परिवारों पर कर्ज था उसे माफ कर दिया। लेकिन किसानों का कर्ज माफ करने को तैयार नहीं हैं प्रधानमंत्री। 
विज्ञापन


कांग्रेस के उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस-सपा गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। ये सरकार किसी जाति-धर्म की नहीं बल्कि सभी की होगी। राहुल गांधी ने नोटबंदी के मुद्दे पर कहा कि पूरे देश को लाइन में लगा दिया। जिसके पास भी खून-पसीने की कमाई थी उसे काला धन बता दिया गया। किसान और गरीबों के पास एक पैसा नहीं रह गया था। बैंक और एटीएम की लाइन में लगने वाले भी गरीब ही थे कोई सूट पहने व्यक्ति नजर नहीं आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नोटबंदी की आड़ में मोदी सरकार ने काले धन को सफेद किया है। कुछ बड़े घरानों को लाभ पहुंचाने के लिए ये किया गया है। कहा गया कि आतंकवाद को खत्म करने के लिए नोटबंदी जरूरी थी। जबकि जब आतंकी मारे गए तो उनकी जेब में भी दो हजार के नए नोट निकले थे।

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि अगर यूपी में विकास की सरकार चाहते हो तो कांग्रेस और सपा गठबंधन के प्रत्याशियों को जिताओ। इस दौरान मांट विधानसभा प्रत्याशी जगदीश नौहवार ने कहा कि क्षेत्र का विकास कराना उनकी प्राथमिकता होगी।


यहां पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद दीपेंद्र हुड्डा और कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता प्रदीप माथुर ने भी सभा को संबोधित किया। मंच पर गोवर्धन से कांग्रेस प्रत्याशी रणवीर सिंह पांडव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सोहन सिंह सिसौदिया, सपा नेता तुलसीराम शर्मा और जागेश्वर यादव रहे। संचालन सुनीता नौहवार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed