{"_id":"68c78c8bf42fca5b9e0bdb5d","slug":"python-swallow-a-baby-nilgai-in-mathura-2025-09-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: नील गाय के बच्चे को जिंदा निगलने के बाद बेहाल हुआ अजगर, देखिए फिर क्या हुआ आगे...VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: नील गाय के बच्चे को जिंदा निगलने के बाद बेहाल हुआ अजगर, देखिए फिर क्या हुआ आगे...VIDEO
Mon, 15 Sep 2025 09:18 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 15 Sep 2025 09:18 AM IST
सार
मथुरा के मानागढ़ी में विशाल अजगर ने नीलगाय का बच्चा निगल लिया। ग्रामीणों की तत्परता से अजगर को तो पकड़ लिया गया, लेकिन नील गाय के बच्चे की जान नहीं बच सकी।
विज्ञापन
नील गाय के बच्चे को जिंदा निगलने के बाद बेहाल हुआ अजगर
- फोटो : संवाद
विस्तार
मथुरा के नौहझील के गांव मानागढ़ी में रविवार सुबह उस समय दहशत फैल गई, जब ग्रामीणों ने एक विशाल अजगर को नीलगाय के बच्चे को निगलते हुए देखा। ग्रामीणों की तत्परता से अजगर को पकड़ लिया गया, लेकिन नीलगाय का बच्चा नहीं बच सका।
विज्ञापन
किसान हरिओम अपनी बैलगाड़ी से खेत पर चारा लेने जा रहे थे। रास्ते में मानागढ़ी के जंगल में उनकी नजर एक अजगर पर पड़ी, जो नीलगाय के एक छोटे बच्चे को निगल रहा था। हरिओम ने शोर मचाया तो आसपास के खेतों में काम कर रहे अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने हिम्मत जुटाकर नीलगाय के बच्चे को अजगर के चंगुल से छुड़ाने की कोशिश की लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चा अजगर के दबाव से मर चुका था। कुछ लोगों ने घटनाक्रम का वीडियो भी बना लिया। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर का रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया। नीलगाय के बच्चे का अंतिम संस्कार किया गया।