{"_id":"618a961602e5745381782c1d","slug":"pwd-put-marks-on-the-houses-built-on-the-roadside-mathura-news-mtr50828563","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडब्ल्यूडी ने सड़क किनारे बने मकानों पर लगाए निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडब्ल्यूडी ने सड़क किनारे बने मकानों पर लगाए निशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवर्धन। विधान सभा 2022 के चुनावों की नजदीकियां बढ़ते ही विकास कार्यों में तेजी आने लगी है। गोवर्धन से सकरवा मुड़सेरस होते हुए राजस्थान को जोड़ने वाले वर्षों से जर्जर पड़े मार्ग के चौड़ीकरण व डामरीकरण की तैयारी चल रही है। इस पर 22 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके लिए पीडब्ल्यूडी ने गांव सकरवा में सड़क किनारे बने एक दर्जन से अधिक मकानों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के लिए निशाल लगा दिए हैं।
डीग गोवर्धन मुख्य मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव होने पर राजस्थान की ओर से गोवर्धन आने वाले लोग सकरवा मार्ग का उपयोग करते हैं। डीग से मुड़सेरस, देवसेरस, मलसराय, सकरवा होते हुए गोवर्धन को जोड़ने वाला 20.5 किमी सड़क मार्ग काफी समय से टूटा पड़ा है। इस मार्ग के डामरीकरण व चौड़ीकरण कराने की मांग ग्रामीण लंबे समय से कर रहे हैं। विधान सभा चुनाव 2022 की नजदीकियां बढ़ते ही सरकार ने इस सड़क मार्ग के निर्माण को मंजूरी दे दी है।
गोवर्धन सकरवा होते हुए डीग राजस्थान को जोड़ने वाले 20.5 किमी सड़क मार्ग का निर्माण कार्य जल्द शुरू हो जाएगा। सकरवा में सड़क किनारे बने मकानों पर चिन्ह लगा कर उन्हें स्वत: ही ध्वस्त करने को कहा गया है। स्वत: ध्वस्त नहीं किए गए तो पुलिस की मदद से जल्द ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
राहुल शर्मा, जेई, पीडब्ल्यूडी