फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Puppet dance will be the center of attraction in the fair

मेले में कठपुतली डांस होगा आकर्षण का केंद्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 05:36 PM IST
विज्ञापन
Puppet dance will be the center of attraction in the fair
मथुरा। मुख्यमंत्री के आदेश पर जनपद में सात दिवसीय दीवाली महोत्सव का आयोजन 28 अक्तूबर से 3 नवंबर तक किया जाएगा। इसमें लेजर शो और कठपुतलियों का नाच आकर्षण का केंद्र होंगे। स्कूली बच्चों और प्रसिद्ध कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं लाभार्थियों के उत्पादों की बिक्री की स्टॉल भी मेले को खास बनाएंगी। मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में महोत्सव के संबंध में डीएम नवनीत सिंह चहल व नगर आयुक्त अनुनय झा ने पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी।
विज्ञापन

अधिकारियों के बताया कि मेले में स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के साथ ही यहां की सांस्कृतिक व ऐतिहासिक से लोगों को परिचित कराना इस मेले का प्रमुख उद्देश्य है। मेले के सात दिवसीय आयोजनों का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। नगर आयुक्त ने बताया कि जनपद में पहली बार होने जा इस आयोजन को भव्यता के साथ ही यहां आने वालों की सुविधा भी ध्यान रखा जाएगा। पार्किंग आदि की बेहतर व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

कोविड प्रोटोकोल का पूरी तरह से पालन किया जाएगा। पत्रकार वार्ता में महापौर डॉ. मुकेश आर्य बंधु भी मौजूद रहे। मालूम हो कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी नगर निगमों और नगर पालिकाओं को दीपावली महोत्सव का आयोजन कराने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में जनपद में नगर पालिका कोसीकलां और नगर निगम मथुरा-वृंदावन में उक्त आयोजन की तैयारियां जोर-शोर पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed