{"_id":"67f6c986be1fb33abe0de52a","slug":"public-representatives-contractors-welcomed-the-released-dpro-mathura-news-c-369-1-sagr1038-127735-2025-04-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: रिश्वतकांड में महिला PCS अधिकारी गईं थी जेल, जमानत पर रिहा हुईं...तो हुआ ऐसा स्वागत; देखकर रह जाएंगे हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: रिश्वतकांड में महिला PCS अधिकारी गईं थी जेल, जमानत पर रिहा हुईं...तो हुआ ऐसा स्वागत; देखकर रह जाएंगे हैरान
Thu, 10 Apr 2025 01:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 01:06 PM IST
सार
मथुरा की निलंबित डीपीआरओ और पीसीएस अधिकारी किरन चौधरी रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार हुईं। वे हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद रिहा हुईं। जेल से बाहर आने पर उनका इस कदर स्वागत किया गया, कि देखने वाले हैरान रह गए।
विज्ञापन
जिला कारागार मेरठ के बाहर निलंबित डीपीआरओ किरन चौधरी के साथ मौजूद ब्लॉक प्रमुख व अन्य।
- फोटो : mathura
विस्तार
मथुरा में रिश्वत लेने के आरोप में जिला कारागार मेरठ में निरुद्ध निलंबित डीपीआरओ किरन चौधरी जमानत पर रिहा हो गईं। रिहाई के बाद उन्हें लेने के लिए मथुरा से एक जनप्रतिनिधि, ग्राम पंचायत सचिव, प्रधान और ठेकेदार पहुंचे। मेरठ जिला कारागार के बाहर की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
विजिलेंस लखनऊ की टीम ने की थी गिरफ्तारी
4 फरवरी को मथुरा में तैनाती डीपीआरओ को रिश्वत लेने के आरोप में विजिलेंस लखनऊ की टीम ने गिरफ्तार कर मेरठ जेल भेज दिया था। निचली अदालत से उनकी जमानत निरस्त होने के बाद उन्होंने उच्च न्यायालय का रुख किया था। उच्च न्यायालय ने सुनवाई के बाद 3 अप्रैल को उनकी जमानत सशर्त मंजूर कर दी थी। इसी जमानत आदेश के आधार पर मंगलवार शाम को किरन चौधरी को मेरठ जेल से रिहा किया गया। रिहा हुईं किरन को ब्लॉक प्रमुख नौहझील सुमन चौधरी, पंचायत सचिव अंशू राठी, प्रवीण कुमार यादव के अलावा अन्य सचिव, प्रधान और ठेकेदार उन्हें लेने के लिए मेरठ पहुंचे।
ये भी पढ़ें - UP: प्यार या फिर धोखा...प्रेमी ने इसलिए खुद को लगाई आग, लपटों में घिरते ही दौड़ा; खौफनाक वीडियो हुआ वायरल

Trending Videos
जेल के बाहर हुआ स्वागत
मेरठ जिला कारागार के बाहर किरन चौधरी को फूलमालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया गया। इसके अलावा राया कट पर भी उनका प्रधान आैर सचिव ने ढोल के साथ स्वागत किया।
मेरठ जिला कारागार के बाहर किरन चौधरी को फूलमालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया गया। इसके अलावा राया कट पर भी उनका प्रधान आैर सचिव ने ढोल के साथ स्वागत किया।
ग्राम विकास अधिकारी ने बिना अनुमति के ही छोड़ दिया जिला
चर्चा है कि मेरठ जेल के बाहर किरन चौधरी को लेने पहुंचे ग्राम विकास अधिकारी बिना अनुमति एवं आलाधिकारियों को सूचना दिए बिना ही मंडल छोड़कर चले गए। जिला विकास अधिकारी गरिमा खरे ने बताया कि उनसे किसी ग्राम विकास अधिकारी ने जिला छोड़ने की अनुमति नहीं ली।