फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Protesters blocking the national highway underground

Mathura News: राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने वाले प्रदर्शनकारी भूमिगत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Protesters blocking the national highway underground
मथुरा। रोड एक्सीडेंट के नए कानून के विरोध में बीते सोमवार को पांच घंटे तक आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम करने वाले प्रदर्शनकारी गिरफ्तारी के डर से भूमिगत हो गए हैं। पुलिस ने वीडियो-फोटो के आधार पर 20 और आरोपी चिन्हित कर लिए हैं। इन सभी के नाम मुकदमे में शामिल करते हुए गिरफ्तारी की जाएगी। वहीं, 16 में से तीन नामजदों को मंगलवार को दिन में जेल भेज दिया था। अन्य 13 नामजदों की तलाश में रात में संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई, मगर कोई हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन



हाईवे थाना इंस्पेक्टर उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि हाईवे जाम प्रकरण के कई वीडियो सामने आए हैं। उनमें से प्रदर्शनकारी चिन्हित किए जा रहे हैं। आरोपी देवेंद्र, दुर्गेश और दिगंबर को जेल भेज दिया है। अन्य नामजदों की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। 20 से अधिक और आरोपी चिन्हित कर लिए हैं। उनके नाम-पते की तस्दीक की जा चुकी है। जल्द ही उनके नाम मुकदमे में शामिल करते हुए गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि सोमवार सुबह 11 बजे ट्रक चालकों ने आगरा-दिल्ली नेशनल हाईवे-19 पर जाम लगा दिया था। हजारों वाहन इस जाम में फंस गए। पांच घंटे तक हाईवे को प्रदर्शनकारियों ने हाईवे को अपने कब्जे में रखा था। इससे हजारों यात्री और श्रद्धालु फंस गए। खाने-पानी तक के लिए लोग तरस गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed