{"_id":"66145d60a21ca938530c8dc4","slug":"protest-pushing-and-shoving-against-the-inspector-accused-of-brutally-beating-the-warranty-officer-mathura-news-c-369-1-mt11005-111695-2024-04-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अपराधी पर ऐसी बर्बरता: बेरहम दरोगा को देख अधिवक्ताओं का भी खौल उठा खून...कचहरी में घुसते ही फूट पड़ा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराधी पर ऐसी बर्बरता: बेरहम दरोगा को देख अधिवक्ताओं का भी खौल उठा खून...कचहरी में घुसते ही फूट पड़ा गुस्सा
Tue, 09 Apr 2024 12:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 12:57 PM IST
सार
मथुरा के बलदेव क्षेत्र में बीते दिनों पुलिस का बर्बर चेहरा देखने को मिला। करीब छह मिनट के वीडियो में दरोगा की करतूत को जिसने भी देखा वो गुस्से से आग बबूला हो उठा। वहीं जब दरोगा को कचहरी में अधिवक्ताओं ने देखा तो उसे विरोध का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
पुलिस ने उड़ाई कानून की धज्जियां
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र में बीते दिनों पिता पर जानलेवा हमले के आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान बल प्रयोग करते हुए वीडियो में कैद दरोगा को सोमवार को कचहरी में अधिवक्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा। हालांकि पुलिस व बार अध्यक्ष के मौके पर पहुंचने पर मामला मारपीट की नौबत तक नहीं पहुंचा। सदर पुलिस दरोगा को अपने साथ कचहरी से बाहर लेकर गई।
विज्ञापन
बलदेव थाना क्षेत्र के गांव नगला गिरधर के रहने वाले महावीर पर 12 अक्तूबर 2023 को उनके बेटे हरिओम ने तमंचे से फायर किया था। इससे वह घायल हो गए थे। महावीर ने बेटे पर मुकदमा दर्ज करा दिया था। बलदेव पुलिस बीते बृहस्पतिवार हरिओम को गिरफ्तार करने उसके घर पहुंची थी। दरोगा सुरेंद्र भाटी के साथ अन्य पुलिसकर्मियों ने आरोपी को गाड़ी में बैठाने से पहले बुरी तरह लात-घुंसों से पीटा। उसे जबरन निजी कार में बैठाकर ईंट से प्रहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस दौरान परिवार की महिलाएं उसे बचाने के लिए चीखती रहीं, लेकिन पुलिसकर्मियों ने हरिओम को पीटना नहीं छोड़ा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड हुआ था। इसकी सफाई में एसपी देहात त्रिगुण बिसेन ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जाता तो वह अपने पिता पर और गंभीर हमला कर सकता था। उसने पुलिस पर हमला किया था, इसलिए बल प्रयोग करना पड़ा, लेकिन अगले दिन हरिओम के पिता ने एक वीडियो जारी कर कहा कि पुलिस द्वारा उसके बेटे पर लगाए आरोप निराधार है।
ईंट के प्रहार से गंभीर चोट
पुलिस ने हरिओम को थाने लाकर अगले दिन जेल भेज दिया। हरिओम ने जेल से कोर्ट में एक प्रार्थना पत्र दिया, जिसमें आरोप लगाया कि ईंट के प्रहार से उसकी टांग में गंभीर चोट आई है। इस पर कोर्ट ने दरोगा को अपना पक्ष रखने के लिए तलब किया था। दरोगा सोमवार दोपहर अपना पक्ष रखने के लिए पहुंचे। तभी उनकी कुछ अधिवक्ताओं से कहासुनी हो गई। अधिवक्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी।

कचहरी परिसर में हंगामा
कचहरी परिसर में हंगामे की सूचना मिलने पर सीओ सिटी प्रवीण मलिक, इंस्पेक्टर सदर छोटेलाल सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मदन गोपाल भी पहुंच गए। सभी ने अधिवक्ताओं को शांत किया। सीओ सिटी प्रवीण मलिक के अनुसार दरोगा के साथ किसी प्रकार की कोई हाथापाई नहीं हुई है। कुछ नोकझोंक के बाद विरोध प्रदर्शन हुआ था। समझा-बुझाकर सभी को शांत कर दिया गया है।