फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Priyanka Gandhi will ask for votes after visiting Yamuna worship and Dwarkadhish

प्रियंका गांधी यमुना पूजन व द्वारिकाधीश के दर्शन कर मांगेंगी वोट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 08:27 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi will ask for votes after visiting Yamuna worship and Dwarkadhish
मथुरा। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी मथुरा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी प्रदीप माथुर के पक्ष मेें वोट मांगने के लिए ८ फरवरी को मथुरा आएंगी। वह सबसे पहले यमुना नदी के प्राचीन घाट पर पूजा-अर्चना करेंगी। इसके बाद वह चुनाव प्रचार करेंगी।
विज्ञापन

मथुरा विधानसभा सीट से पूर्व विधानमंडल दल के नेता प्रतिपक्ष पूर्व विधायक प्रदीप माथुर चुनाव लड़ रहे हैं। उनके पक्ष मेें चुनाव प्रचार करने के लिए ८ फरवरी को प्रियंका गांधी आएंगी। वह पहले यमुना पूजन किया जाएगा। इसके बाद द्वारिकाधीश मंदिर पहुंचकर दर्शन करेंगी। यहां से वह पैदल वोट मांगती हुए होलीगेट तक आएंगी। होटल ड्यूक पैलेस जाएंगी, जहां पर चुनाव आयोग के निर्देश के अनुरूप सभा को संबोधित किया जाएगा।
विज्ञापन

उधर, छह फरवरी को प्रदीप माथुर के लिए वोट मांगने के लिए कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा तथा आचार्य प्रमोद कृष्णम भी आएंगे। घर-घर पहुंचकर वोट मांगे जाएंगे। जिलाध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा और महानगर अध्यक्ष पंडित मदनमोहन शर्मा ने बताया कि प्रियंका गांधी के कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed