{"_id":"e64c054907310b1523aa90a2bd8a421a","slug":"priyakant-ju-mahotsav-in-vrindavan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृष्ण नगरी के विकास में नहीं आने देंगे कमी: शिवापाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृष्ण नगरी के विकास में नहीं आने देंगे कमी: शिवापाल
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 13 Feb 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीप्रियाकांत जू दिव्य दर्शन महोत्सव के अंतर्गत चल रही देवकीनंदन ठाकुरजी की श्रीमद्भागवत कथा में शनिवार को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने व्यास पूजन किया।
इसके बाद उन्होंने मंच से जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान कृष्ण की पावन नगरी के विकास में कोई कमी नहीं आने देंगे। कहा कि ब्रज की पहचान मां यमुना का स्वरूप पुन: लौटेगा। यमुना में गंदा पानी देखकर उनके भी मन को पीड़ा होती है।
उन्होंने कहा कि यमुना में शुद्ध जल प्रवाहित हो इसके लिए 300 क्यूसेक गंगाजल यमुना में छोड़ा भी जा रहा है। भविष्य में 500 कयूसेक जल छोड़ने की योजना बनाई जा रही है। प्रदेश की समाजवादी पार्टी की सरकार गौ रक्षा के लिए संकल्पित है।
विज्ञापन
इंग्लिश मीडियम स्कूलों में बच्चों के तिलक लगाने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि भारत धर्म निरपेक्ष देश है। यहां लोगों को धर्म अपने अपने धर्म के पालन करने का अधिकार है। किसी पर कोई दबाव नहीं है। हम तो आज भी तिलक लगाते हैं।
‘बजट से आम आदमी कोे मिलेगा लाभ’
वृंदावन। प्रदेश के कबीना मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि शुक्रवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत बजट में आम आदमी का ख्याल रखा गया है। किसानों, गरीबों के लिए कई योजनाएं शुरू की गईं हैं।
इन योजनाओं का सभी को लाभ होगा। बजट में मथुरा के हाथ खाली रहने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि यह भगवान कृष्ण की भूमि है, लोग यहां से लेकर जाते हैं और हम क्या हैं यहां देने वाले। वैसे मथुरा और ब्रज क्षेत्र के विकास के लिए प्रदेश सरकार ने कोई कसर नहीं छोड़ी है।
यहां की कई सड़कों का नवीनीकरण कराया गया है, वहीं कई करोड़ की नई योजनाओं को अंतिम रूप दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवान कृष्ण की क्रीड़ास्थली श्रीधाम वृंदावन के सर्वांगीण विकास के लिए मॉडल सिटी बनाने के लिए संकल्पित हैं। दिल्ली के जेएनयू में आतंकी अफजल गुरु का महिमा मंडन करने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि इसे भी देखेंगे।