फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Preventing accidents involving devotees on Janmashtami

जन्माष्टमी से पहले देख लें मथुरा की ये तस्वीर: खुले पैनल बॉक्स दे रहे मौत को दावत, तारों में दौड़ रहा करंट

Thu, 27 Aug 2026 12:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 27 Aug 2026 12:29 PM IST
सार

मथुरा में जन्माष्टमी से पहले श्रीकृष्ण जन्मस्थान और डीग गेट क्षेत्र में खुले विद्युत पैनल बॉक्स श्रद्धालुओं के लिए खतरा बने हुए हैं। बारिश के बीच खुले तारों से करंट फैलने की आशंका पर मुख्य अभियंता ने नाराजगी जताते हुए विशेष अभियान के निर्देश दिए हैं।
 

विज्ञापन
Preventing accidents involving devotees on Janmashtami
डीग गेट पर खुले पड़े विद्युत केबल बॉक्स। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा में खुले पड़े विद्युत पैनल बॉक्स श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रहे हैं। श्रीकृष्ण जन्मस्थान के आसपास और डीग गेट क्षेत्र में खुले पड़े पैनल बॉक्स से निकल रहे विद्युत तार से करंट के कारण हादसे की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन


जन्माष्टमी पर देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मथुरा आते हैं। श्रीकृष्ण जन्मस्थान, डीग गेट सहित प्रमुख मार्गों पर दिन-रात श्रद्धालुओं की आवाजाही रहती है। ऐसे में खुले विद्युत पैनल बॉक्स हादसे का कारण बन सकते हैं। खासकर बच्चों और श्रद्धालुओं को खतरे का अंदाजा नहीं होता। इससे वे जल्दी चपेट में आ जाते हैं।
विज्ञापन


स्थानीय दुकानदार मोहित गर्ग ने बताया कि कर्मचारी काम करने के बाद पैनल बॉक्स बंद नहीं करते हैं। इससे कई जगह बॉक्स काफी समय से खुले पड़े हैं। इनमें विद्युत तार साफ दिखाई देते हैं। बारिश के मौसम में इनसे करंट फैलने का खतरा और बढ़ जाता है। दुकानदार रमेश अग्रवाल ने कहा कि खुले पैनल बॉक्स को तत्काल बंद कराने के साथ क्षतिग्रस्त बॉक्स को बदलने के इंतजाम किए जाएं, जिससे जन्माष्टमी पर कोई अप्रिय घटना न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अभियंता ने जताई नाराजगी
दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के मुख्य अभियंता राजीव गर्ग ने खुले पड़े पैनल बॉक्स को लेकर नाराजगी जताई है। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को कार्य पूरा होने के बाद पैनल बॉक्स तत्काल बंद कराने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में उन्होंने अधीक्षण अभियंताओं को पत्र भी लिखा है। पत्र में बुधवार से खुले पैनल बॉक्स बंद कराने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।



स्थानीय नागरिक मो. दिलशाद ने बताया कि कर्मचारी जब पैनल बॉक्स पर काम कर लेते हैं तो उनसे बाक्स को बंद करने के लिए कहा जाता है। बावजूद इसके कर्मचारी पैनल बॉक्स को खुला छोड़ जाते हैं। स्थानीय नागरिक मौसिम खान ने कहा कि जन्माष्टमी हिंदुओं के बड़े त्योहार में शामिल है। ऐसे में अधिकारियों की लापरवाही से किसी प्रकार की अनहोनी की आशंका बनी हुई है। पैनल बॉक्स बंद कराए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed