फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   preperation for president's welcome

वीवीआईपी के स्वागत को सज रही ब्रजनगरी

Sun, 15 Nov 2015 11:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Sun, 15 Nov 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
preperation for president's welcome
राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के आगमन के लिए ब्रजनगरी को सजाया और संवारा जा रहा है। गोवर्धन में मुख्यमंत्री तो वृंदावन में राष्ट्रपति के साथ राज्यपाल और मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए रास्तों को नया रंग दिया जा रहा है।
विज्ञापन


गोवर्धन में वृंदावन प्रकाश महोत्सव के लिए आयोजन स्थल कुसुम सरोवर सहित परिक्रमा मार्ग पर विकास कार्य जारी हैं। यहां चैतन्य महाप्रभु के वृंदावन आगमन के पांच सौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सात दिवसीय वृंदावन प्रकाश महोत्सव का आयोजन वृंदावन के राधारमण मंदिर के अभिषेक गोस्वामी कर रहे हैं।
विज्ञापन


शुभारंभ कुसुम सरोवर पर पर 17 नवंबर को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव करेंगे। सरोवर पर पुरातन स्मारक की धुलाई के साथ-साथ रंगाई-पुताई और रिपेयरिंग की जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर कुसुम सरोवर पर आयोजन तक आम लोगों का प्रवेश निषेध है। सरोवर पर एसडीएम विश्वभूषण मिश्रा, एडीएम प्रशासन अजय कुमार अवस्थी और तहसीलदार बृजपाल यादव नजर रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वृंदावन में 18 नवंबर को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन धर्म नगरी के लिए शुभ साबित हो रहा है। जिन सड़कों की मरम्मत करने में जिला प्रशासन नाक भौंह सिकोड़ता था, अब रातों रात उनका निर्माण करा रहा है। अधिकारी नगर को दुल्हन की तरह सजाने में जुटे हैं।

छटीकरा से लेकर वृंदावन के राधारमण मंदिर और कार्यक्रम स्थल परमेश्वरी देवी धानुका विद्यालय तक सड़कों की मरम्मत का कार्य अंतिम चरणों में है। छटीकरा से प्रेम मंदिर तक रातों-रात सड़क का नवीनीकरण कर दिया गया। डिवाइडरों को रंग दिया है। वर्षों से जर्जर पड़ी रंगजी मंदिर क्षेत्र की सड़क भी बनकर तैयार है। विकास प्राधिकरण और पालिका होर्डिंग को हटाकर धर्म नगरी को साफ सुथरा दिखाने के प्रयास में लगे हैं।  

170 से अधिक कलाकार देंगे प्रस्तुति
भारत की बहुआयामी संस्कृति के समन्वय की मिसाल वृंदावन प्रकाश महोत्सव बनेगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देने के लिए 170 से अधिक कलाकार उड़ीसा, मणिपुर, असम और विदेशों से गिरिराज नगरी की ओर चल पड़े हैं। आयोजक राधारमण मंदिर के अभिषेक गोस्वामी ने बताया कि इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को साकार करने के लिए बीते दो वर्ष में 1.50 लाख किमी की यात्रा कर कलाकार खोजे गए हैं। कार्यक्रम में  40 प्रस्तुतियां होगी। बंगाल के हरेकृष्ण हलदर, सुमन भट्टाचार्य और केरला की वी सुचित्रा की जुगलबंदी होगी। मणिपुर के ओझा लखपति सिंह, ओझा रंजीत सिंह का कार्यक्रम होगा। राजस्थान का मंगनिया नृत्य, बृज का चरकुला और मयूर नृत्य भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएगा।



रात्रि विश्राम नहीं करेंगे राज्यपा
राज्यपाल राम नाईक का कार्यक्रम जिला प्रशासन को मिल गया है। वेटरिनरी विवि के दीक्षांत समारोह में भाग लेने आ रहे राज्यपाल 17 नवंबर सुबह 11 बजे हैलीकाप्टर से पुलिस लाइन स्थित हैलीपैड पर उतरेंगे। इसके बाद वेटरिनरी विवि कैंपस में दीक्षांत समारोह में भाग लेकर दोपहर 2:10 बजे वापस चले जाएंगे। अभी तक मुख्यमंत्री का कार्यक्रम प्रशासन को नहीं मिल सका है। राज्यपाल के रात्रि विश्राम की संभावना खत्म हो गई है। प्रशासन को अब मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed