फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Premananda Maharaj picture viral using by AI disciple Gautam Chilana filed a case

वृंदावन में हड़कंप: प्रेमानंद महाराज की AI से तस्वीर बनाकर की वायरल, शिष्य ने दी तहरीर, संत समाज में आक्रोश

Fri, 20 Jun 2025 06:06 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन Published by: विकास कुमार Updated Fri, 20 Jun 2025 06:06 PM IST
सार

वृंदावन थाना प्रभारी प्रशांत कपिल ने बताया कि गौतम चिलाना की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है कि यह तस्वीर किसने बनाई और इसे किसने वायरल किया।

विज्ञापन
Premananda Maharaj picture viral using by AI disciple Gautam Chilana filed a case
संत प्रेमानंद महाराज। - फोटो : mathura

विस्तार

प्रेमानंद महाराज की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से बनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वृंदावन में हड़कंप मच गया है। इस मामले में प्रेमानंद महाराज के शिष्य गौतम चिलाना ने वृंदावन थाने में तहरीर दी है। जिसमें उन्होंने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी।

विज्ञापन

पुलिस का बयान
वृंदावन थाना प्रभारी प्रशांत कपिल ने बताया कि गौतम चिलाना की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है कि यह तस्वीर किसने बनाई और इसे किसने वायरल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

संत समाज में आक्रोश, दे डाली ये चेतावनी
वृंदावन के चतु संप्रदाय विरक्त वैष्णव परिषद के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को पंचकोसी परिक्रमा मार्ग स्थित गौतम ऋषि आश्रम में संत-महंतों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष महंत सनतकुमार दास महाराज ने की। इसमें प्रेमानंद महाराज की हाल ही में वायरल हुई विवादित फोटो को लेकर चर्चा की गई और संत समाज ने एक स्वर में इसका विरोध किया।

विज्ञापन

संतों ने दी ये चेतावनी
संतों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ब्रज की परंपरा और श्रद्धा के विपरीत इस प्रकार की छवि बनाना निंदनीय है। उन्होंने मांग की कि जिसने भी यह फोटो बनाई है, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। परिषद ने केली कुंज आश्रम प्रबंधन और प्रेमानंद महाराज के शिष्य परिकर को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि संबंधित व्यक्ति के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया तो साधु समाज स्वयं मोर्चा संभालेगा।

प्रस्तावित न्यास गठन का भी विरोध
बैठक में बांके बिहारी मंदिर में प्रस्तावित न्यास गठन का भी विरोध किया गया। परिषद के उपाध्यक्ष महंत मोहिनी बिहारी शरण महाराज ने कहा कि यह न्यास सेवायतों के पारंपरिक अधिकारों का हनन करेगा, जिसे संत समाज कभी स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि इस कदम से मंदिर की व्यवस्थाओं पर बाहरी हस्तक्षेप बढ़ेगा जो भक्तों और सेवायतों दोनों के लिए चिंता का विषय है।

बैठक में ये रहे मौजूद
इस बैठक में महंत लाड़ली शरण दास महाराज, महंत फूलडोल बिहारी दास महाराज, महंत हेमकांत शरण देवाचार्य, घमंड पीठाधीश्वर वेणु गोपाल दास महाराज, वंशीवट पीठाधीश्वर जयराम दास महाराज सहित कई प्रमुख संत-महंत उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed