फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pratapgarh captured the trophy of Basic Teachers Cricket T-20 Tournament, Mathura is runner-up

Mathura News: बेसिक टीचर्स क्रिकेट टी-20 टूर्नामेंट की ट्राफी पर प्रतापगढ़ का कब्जा, मथुरा उपविजेता

Tue, 15 Apr 2025 09:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 15 Apr 2025 09:59 AM IST
सार

बेसिक टीचर्स क्रिकेट टी-20 टूर्नामेंट में प्रतापगढ़ और मथुरा के बीच फाइनल हुआ। प्रतापगढ़ ने 15 रन से मैच जीतकर टूर्नामेंट की ट्राॅफी पर कब्जा किया।
 

विज्ञापन
Pratapgarh captured the trophy of Basic Teachers Cricket T-20 Tournament, Mathura is runner-up
बेसिक टीचर्स क्रिकेट टी-20 टूर्नामेंट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा में बेसिक टीचर्स क्रिकेट टी-20 टूर्नामेंट का सोमवार को समापन हो गया। अंतिम दिन सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला खेला गया। फाइनल में प्रतापगढ़ और मथुरा के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें प्रतापगढ़ ने 15 रन से मैच जीतकर टूर्नामेंट की ट्राॅफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन


पहला सेमीफाइनल मैच केसरी क्रिकेट एकेडमी में प्रतापगढ़ और बिजनौर के बीच हुआ। प्रतापगढ़ ने यह मैच 18 रन से जीतकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला हरीश राघव क्रिकेट एकेडमी में संभल और मथुरा की टीम के बीच हुआ। मथुरा ने 54 रन से मैच जीत कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में मथुरा और प्रतापगढ़ के बीच भिड़ंत हुई। प्रतापगढ़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने नौ विकेट खोकर निर्धारित ओवर में 163 रन बनाए। टीम के लिए रवि सोनकर 25 रन और सुजीत शर्मा ने 24 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी मथुरा की टीम के पवन परिहार ने 36 रन की शानदार पारी खेली। देवू ने 28 रन , चीकू चाहर 22 रन का योगदान दिया। सात विकेट खोकर 148 रन टीम ढेर हो गई। इस तरह यह मैच प्रतापगढ़ की टीम ने 15 रन से जीत लिया। इस मौके पर आयोजक हरेंद्र डागुर, अरुण कुमार सिंह, कर्मवीर, लकी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed