{"_id":"5d98e4cc8ebc3e93cd66bb2c","slug":"pradarshanee-mathura-news-agr409156439","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिक्कों और डाक टिकटों में झलक रहा गांधीजी का संघर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिक्कों और डाक टिकटों में झलक रहा गांधीजी का संघर्ष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन। गोदा विहार स्थित ब्रज संस्कृति शोध संस्थान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर प्रदर्शनी लगाई गई है। प्रदर्शनी में गांधी जी पर आधारित दुर्लभ अभिलेखीय संदर्भों, सिक्कों, डाक टिकटों व पोस्टकार्ड प्रदर्शित किए गए हैं।
प्रदर्शनी में अनारदेवी खंडेलवाल महिला पॉलीटेक्निक के प्रवक्ता राजेश कुमार सेन द्वारा संग्रहीत डाक टिकटों, सिक्कों व पोस्टकार्डों का संग्रह प्रदर्शित किया गया है। राजेश कुमार सेन विगत अनेक वर्षों से डाक टिकटों, सिक्कों एवं पोस्टकार्डों का संग्रह कर रहे हैं। प्रदर्शनी में गांधी जी पर खादी के कप पर छपा डाक टिकट, गांधी जी की शताब्दी के अवसर पर जारी चांदी का 10 रुपये का सिक्का व खादी एवं ग्रामोद्योग पर जारी 50 रुपये के चांदी के सिक्के प्रदर्शित किए गए हैं।
इसके साथ दक्षिण अफ्रीका से गांधी जी की वापसी शताब्दी वर्ष 2015 में जारी 100 रुपये का चांदी के सिक्के के साथ ही भारत सरकार द्वारा गांधी जी पर जारी प्रथम डाक टिकट व गीता पड़ते हुए गांधीजी के चित्र वाले नोटों के सैट भी लोगों को अचंभित कर रहे हैं। संस्थान के सचिव लक्ष्मी नारायण तिवारी ने बताया कि प्रदर्शनी गाँधी जी को समझने में छात्र-छात्राओं के लिए उपयोगी है।