फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Post mortem between videography

Mathura: प्रेमी मृतक के पोस्टमार्टम की हुई वीडियोग्राफी, प्रेमिका ने साथ रहने से किया मना; तो जहर खाकर दी जान

Tue, 28 Mar 2023 07:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Tue, 28 Mar 2023 07:46 AM IST
सार

प्रेमिका ने साथ जाने से मना कर दिया तो थाने में ही युवक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। ऐसा होते देख पुलिसकर्मियों के हाथ-पैर फूल गए। जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से आगरा रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान प्रेमी की मौत हो गई।

विज्ञापन
Post mortem between videography
मथुरा: पोस्टमार्टम गृह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में प्रेमिका के संग न जाने पर आहत दिव्यांग प्रेमी अशोक के थाना हाईवे में जहर खाने से मौत के बाद सोमवार को शव का आगरा में वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम किया गया। विसरा सुरक्षित किया गया। इसके बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर मथुरा ले आए।
विज्ञापन

ये है मामला 

थाना हाईवे की मायापुरम काॅलोनी निवासी दिव्यांग अशोक (32) गाजियाबाद में एक एनजीओ में नौकरी करता था। यहां पर पलवल की रहने वाली दिव्यांग विवाहिता प्रिया का आना जाना था। दोनों में प्यार परवान चढ़ा तो विवाहिता ससुराल में पति और चार बच्चों को छोड़कर अशोक के संग लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगी। करीब एक साल पहले अशोक उसे अपने मायापुरम कॉलोनी में लाकर रहने लगा। लिव इन रिलेशनशिप में रहते हुए विवाहिता 26 फरवरी को लापता हो गई। इसकी गुमशुदगी अशोक ने थाना हाईवे में दर्ज कराई। इसमें अशोक ने विवाहिता को पत्नी दर्शाया। रविवार की सुबह हाईवे पुलिस हरिद्वार से विवाहिता को सकुशल बरामद करके लाई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Agra: जियो मार्ट गोदाम लूट मामले में मुठभेड़ के बाद तीन लुटेरे गिरफ्तार, दो को लगी गोली, दो आरोपी हुए फरार
विज्ञापन
विज्ञापन

 

थाने पहुंचा प्रेमी 

इसकी भनक लगते ही अशोक एक्टिवा से थाने पहुंच गया। यहां पर विवाहिता से चलने की कहने लगा। उसके मना करने पर गुस्साए अशोक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। मौके पर ही उसकी हालत बिगड़ने लगी। ऐसा होते देख पुलिसकर्मी उसे जिला अस्पताल ले गए। यहां से आगरा रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल ने बताया कि मृतका का विसरा सुरक्षित रख लिया है, जिसे जांच के लिए भेजेंगे।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed