फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Pontoon bridge between Vrindavan-Mont is ready, vehicle movement started

Mathura News: वृंदावन-मांट के बीच पंटून पुल बनकर तैयार, वाहनों का आवागमन शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Dec 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Pontoon bridge between Vrindavan-Mont is ready, vehicle movement started
वृंदावन (मथुरा)। वृंदावन को मांट क्षेत्र से जोड़ने के लिए लोक निर्माण विभाग ने केशीघाट और श्मशान स्थल के बीच पंटून पुल बनाया है। इस पर वाहनों का निशुल्क आवागमन शुरू हो गया है।
विज्ञापन

यमुना में आई बाढ़ के करीब पांच माह बाद लोक निर्माण विभाग ने वृंदावन-मांट के बीच पंटून पुल का बनाने का ठेका वृंदावन के ठेकेदार नारायण शर्मा को दिया। करीब दस दिनों में बनकर पंटून का पुल तैयार हुआ है। इस पर सभी प्रकार के छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन निशुल्क शुरू हो गया है। इस पुल के बनने से वृंदावन और मांट क्षेत्र के बीच की 15 किलोमीटर की दूरी अब सिर्फ यमुना को पार करते ही पांच मिनट में तय हो रही है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने इस पुल के समय से निर्माण करने, हटाने और इसकी देखरेख के लिए 20 लाख रुपये का ठेका दिया है। पुल का निर्माण करने वाले नारायण शर्मा ने बताया कि वृंदावन-मांट के बीच 15 पंटून का पुल लगभग दस दिनों में तैयार हुआ है। इस पर निशुल्क आवागमन शुरू गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed