फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   polling parties going to boot today, preparations complete

आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां, तैयारियां पूरी

Thu, 09 Feb 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 09 Feb 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
polling parties going to boot today, preparations complete
पोलिंग पार्टियों के लिए वाहन
11 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए जिले में सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। पोलिंग पार्टियां शुक्रवार को मंडी परिसर से रवाना हो जाएंगी। इसके लिए गुरुवार को ही अफसरों ने मंडी परिसर में डेरा डाल दिया है।
विज्ञापन


विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2017 के अंतर्गत प्रथम चरण में 11 फरवरी को जिले में मतदान होना है। इसके लिए चुनाव प्रचार खत्म होते ही व्यवस्थाओं को भी अंतिम रूप दे दिया गया है। गुरुवार को एनआईसी में पोलिंग पार्टियों का रेंडमाइजेशन किया गया। इसमें तय पीठासीन और मतदान कर्मियों के लिए मतदान केंद्र और बूथ तय कर दिए गए हैं। अब शुक्रवार को सुबह पोलिंग पार्टियों की रवानगी से पहले मंडी परिसर में ड्यूटी पर्ची कर्मचारियों को थमा दी जाएंगी।
विज्ञापन


मंडी परिसर में पोलिंग पार्टियों की रवानगी की व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। इस दौरान मंडी तीन दिन के लिए बंद कर दी गई है। प्रभारी अधिकारी कार्मिक मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि मंडी परिसर में कर्मचारियों की एंट्री गेट नंबर दो से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्यूटी पत्र देने के लिए 44 स्टॉल बनाई गई हैं। इसके बाद पीठासीन अधिकारियों को विधानसभा वार बस्ता और ईवीएम दी जाएंगी। इसके लिए वाहन व्यवस्था की गई। डीएम सहित अन्य प्रशासनिक अफसरों ने मंडी परिसर में व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed