फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Political parties will participate strongly to register victory on Mathura seat in UP Lok Sabha Elections

UP Lok Sabha Election 2024: लोकतंत्र के पर्व में दमदारी से सहभागिता करेंगे राजनीतिक दल, जीतने को लगा देंगे जान

Sat, 16 Mar 2024 06:45 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा
अमर उजाला, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 16 Mar 2024 06:45 PM IST
सार

UP Lok Sabha Election 2024: लोकतंत्र के महापर्व में राजनीतिक दल दमदारी से सहभागिता करेंगे। जीतने के लिए जी-जान लगा देंगे। 

विज्ञापन
Political parties will participate strongly to register victory on Mathura seat in UP Lok Sabha Elections
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

लोकतंत्र के महापर्व यानी लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान शनिवार को हो गया है। इसी के साथ ब्रज में राजनीतिक दलों में खुशी के साथ चुनाव की तैयारियों में दमदारी से जुटने की होड़ छूट गई। भाजपा, कांग्रेस, सपा, बसपा के जिलाध्यक्षों ने कहा है कि उनकी पार्टी व प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी के साथ चुनाव में भाग लेगा। मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करेंगे। अपने-अपने उम्मीदवार की जीत को जी-जान लगा देंगे।

विज्ञापन


भाजपा ने अपना उम्मीदवार हेमा मालिनी के तौर पर चुना है। लोकसभा चुनाव पूरी ईमानदारी के साथ संपन्न कराने में प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। -निर्भय पांडेय, जिलाध्यक्ष भाजपा
विज्ञापन


लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व का एलान हो गया है। इस पर्व में सभी राजनैतिक दल, जनता, सरकारी तंत्र पूरी ईमानदारी से अपने कर्तव्य निभाएगा ऐसी उम्मीद करते हैं। -ठा. अजीत सिंह, सपा जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी ने चुनाव की सभी तैयारी पूरी कर ली है। आगामी कुछ समय में उम्मीदवार का नाम भी घोषित कर देंगे। लोकतंत्र के इस पर्व में पूरे जोश-उत्साह, समर्पण भाव से सहभागिता करेंगे। -गोवर्धन सिंह, बसपा जिलाध्यक्ष


इस लम्हे का पांच साल से इंतजार था। उसकी तारीखों का एलान शनिवार को चुनाव आयोग ने किया। यह लोकतंत्र का पर्व है। इसमें पूरी दमदारी के साथ कांग्रेस भाग लेगी, जीत दर्ज करेगी और देश को विकास के रास्ते पर ले जाएगी। -चौ. भगवान सिंह वर्मा, जिलाध्यक्ष कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed