फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   policeman slapped the lawyer in mathura

UP: कचहरी में अधिवक्ता को सिपाही ने जड़ा थप्पड़, वादी से हुई थी तकरार; वर्दी वाले की करतूत से आक्रोश

Thu, 23 Jan 2025 10:07 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 23 Jan 2025 10:07 PM IST
सार

साथी से मारपीट की जानकारी होते ही वकील लामबंद हो गए। कचहरी में नारेबाजी करना शुरू कर दिया। हंगामा होने लगा। सिविल लाइंस चाैकी का घेराव कर लिया।

विज्ञापन
policeman slapped the lawyer in mathura
चाैकी का घेराव करते अधिवक्ता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात एसएसएफ (विशेष सुरक्षा) बल के जवान ने बृहस्पतिवार को बार एसोसिएशन के संयुक्त सचिव की पिटाई लगा दी। इसकी जानकारी जैसे ही अधिवक्ताओं को लगी तो उनमें आक्रोश फैल गया। अधिवक्ताओं ने सिविल लाइन चौकी को घेर लिया। तीन घंटे तक हंगामे के बाद जवान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। इसके बाद अधिवक्ता शांत हुए। इस दौरान कचहरी मार्ग पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहा।
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक विदेश कुमार ने बताया कि सुबह एक मामले के पक्षकार अभिषेक अग्रवाल ने अधिवक्ताओं के खिलाफ कुछ अमर्यादित शब्द बोल दिए। इसे लेकर अधिवक्ताओं का अभिषेक के साथ झगड़ा हो गया। मौके पर तैनात एसएसएफ के जवान अभिषेक अग्रवाल को लेकर सिविल लाइन पुलिस चौकी पहुंचे। 
विज्ञापन


इधर, कुछ अधिवक्ता भी पुलिस चौकी पहुंच गए। यहां अधिवक्ताओं की एसएसएफ के जवानों के साथ तीखी नोकझोंक हो गई। सूचना पर बार के संयुक्त सचिव संदीप कुमार शर्मा भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बीच बचाव किया तो एसएसएफ के जवान कृष्ण कुमार ने उनकी पिटाई लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी जानकारी जब अन्य अधिवक्ताओं को हुई तो वह मौके पर पहुंच गए। अधिवक्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार सिंह, सीओ भूषण वर्मा, गोविंद नगर थाना प्रभारी कमलेश सिंह, हाईवे थाना प्रभारी आनंद कुमार शाही समेत भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया। अधिवक्ता एसएसएफ जवान के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़ गए।

बार अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, सचिव शिव कुमार लवानियां भी पुलिस चौकी पहुंच गए। यहां कई घंटे की वार्ता के बाद संयुक्त सचिव का मेडिकल हुआ और एसएसएफ के जवान कृष्ण कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। इसके बाद आक्रोशित अधिवक्ता चौकी के आगे से हटे।

अधिवक्ताओं के सम्मान से नहीं होने देंगे खिलवाड़
बार एसोसिएशन के संयुक्त सचिव की पिटाई को पदाधिकारियों ने दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताया है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, सचिव शिव कुमार लवानियां ने बताया कि बार एसोसिएशन किसी भी अधिवक्ता के सम्मान के साथ खिलवाड़ नहीं होने देगी। अधिवक्ताओं के सम्मान के लिए बार किसी भी हद तक जाने को तैयार है। 


एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि पुलिस चौकी पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में जवान बार पदाधिकारी पर हाथ उठाते दिख रहा है। जवान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए एसएसएफ के कमांडेंट से संस्तुति की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed