{"_id":"653dfcdc370969451e0e5433","slug":"police-resolved-fight-between-husband-and-wife-due-to-misunderstanding-in-mathura-2023-10-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मैडम! पति बहुत प्रताड़ित करता है... सबक सिखा दो, बस जेल मत भेजना; पत्नी की कहानी सुन पुलिस भी चकरा गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मैडम! पति बहुत प्रताड़ित करता है... सबक सिखा दो, बस जेल मत भेजना; पत्नी की कहानी सुन पुलिस भी चकरा गई
Sun, 29 Oct 2023 12:07 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 29 Oct 2023 12:07 PM IST
सार
मथुरा में पत्नी ने थाने में पति की बड़े ही अजीबोगरीब ढंग से शिकायत की। कहा कि मैडम! पति बहुत प्रताड़ित करता है। इसे सबक सिखा दो। बस जेल मत भेजना। पत्नी की कहानी सुन पुलिस भी चकरा गई।
विज्ञापन
महिला ने पति की अजीबोगरीब ढंग से शिकायत की
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मथुरा में पति-पत्नी के विवाद और प्यार का अनूठा मामला सामने आया है। यहां पत्नी ने पुलिस में शिकायत की और कहा कि मेरी ननद ने पति पर कुछ टोटका करा दिया है। इससे वो मेरी बात नहीं सुनते। मुझे प्रताड़ित करते हैं। इन्हें सबक सिखा दीजिए। अगले ही पल नरम होकर बोली कि बस जेल मत भेजना। महिला की कहानी सुन पुलिस भी चकरा गई।
विज्ञापन
मामला गोविंद नगर थाना क्षेत्र के कच्ची सड़क का है। यहां का रहने वाला युवक रेलवे कर्मचारी है। वह अपने चार बच्चों और पत्नी के साथ रहता है। शुक्रवार की रात उसकी पत्नी अचानक थाने पहुंच गई। वहां पर पुलिस को जो बताया उसे सुनकर पुलिस भी हैरत में पड़ गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- UP: दो बच्चों की मां को हलवाई से हुआ इश्क, परवान चढ़ा प्रेम तो उठाया ऐसा कदम..., शर्मसार हो गए परिवार के लोग
विज्ञापन
महिला ने कहा कि साहब! हमारी ननद ने मेरे पति पर कुछ टोटका करा दिया है। वह हमारी बात ही नहीं सुनते हैं। साथ ही खूब प्रताड़ित भी करते हैं। यही नहीं पहले खर्च के लिए पैसे देते थे, अब पैसे भी नहीं देते हैं। बताया कि वह उनकी दूसरी पत्नी है। दो बच्चे पहली पत्नी से हैं और दो बच्चे उसके हैं।
कहा कि मेरे पति को कुछ सबक सिखा दीजिए। शिकायत पर पुलिस आरोपी के घर पहुंची। यहां पति-पत्नी बच्चों के साथ मिल गए। अब महिला को लगा कि पुलिस उसके पति के साथ सख्ती करेगी। इसे देखकर वह तुरंत ही पलट गई। कहा कि मैडम इन्हें बस कुछ डरा-धमका दीजिए, जेल मत भेजिएगा। यह सुनकर पुलिस टीम चकरा गई।
यह भी पढ़ेंः- UP: पति और सास-ससुर समझते हैं नौकरानी, थाने पहुंची बहू ने सुनाया दुखड़ा; कहानी सुन पुलिस भी चकराई
यह भी पढ़ेंः- UP: पति और सास-ससुर समझते हैं नौकरानी, थाने पहुंची बहू ने सुनाया दुखड़ा; कहानी सुन पुलिस भी चकराई
एसआई तमन्ना सिद्धू ने बताया कि महिला की शिकायत पर उसके पति से बातचीत की गई है। उसे समझाया गया है। बताया कि उसके पति का कहना है कि उसके चार बच्चे हैं। इनमें से तीन स्कूल जाते हैं। उनकी पढ़ाई की खर्च काफी होता है। शेष घर की सामग्री में भी काफी पैसे खर्च हो जाते हैं।
पति का कहना है कि मंहगाई काफी है। पूरे परिवार का खर्च अकेले चलाता हूं। इससे अब बचत कम हो पाती है। इसलिए पहले जितना पैसा पत्नी को खर्च के लिए नहीं दे पाता हूं। पत्नी पूरी सैलरी मांगती है। वह काफी पुराने ख्यालों की है, इसलिए उसे लगता है कि मेरी बहन ने कुछ करा दिया है। इसके लेकर झगड़ा करती रहती है। इस पर एसआई तमन्ना सिद्धू ने दोनों से बात करके उनकी गलतफहमी को खत्म किया और सुलह करा दिया।