फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Police raid in search of accused of murder and attack

पुलिस मजामत और हमले के आरोपियों की तलाश में दबिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 12:55 AM IST
विज्ञापन
Police raid in search of accused of murder and attack
गोवर्धन/सौंख (मथुरा)। पुलिस से मारपीट और बवाल करने के मुख्य आरोपी पूर्व प्रधान की तलाश में मगोर्रा पुलिस दबिश दे रही है। इसके अलावा पुलिस के हाथ दो वीडियो लगे हैं। फिलहाल पुलिस इन वीडियो को खंगालकर उपद्रवियों की चिन्हित कर रही है। पुलिस का दावा है कि इन उपद्रवियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

२७ फरवरी देर रात बाइक चोरी के आरोपियों को छुड़ाने के लिए पुलिस से मारपीट, थाने का घेराव करके हमला करने वाले ५ नामजद और १७ अज्ञातों के खिलाफ पुलिस ने तीन अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए थे। हालांकि पुलिस तीन आरोपियों को बाइक चोरी में जेल भेज दिया था। इसके अलावा अन्य आरोपी पूर्व प्रधान गुड्डू की तलाश में मगोर्रा पुलिस दबिश दे रही है। साथ ही पुलिस की एक टीम वीडियो को खंगाल रही है।
विज्ञापन

यह दो वीडियो पुलिस के हाथ लग गए हैं। जल्द ही पुलिस इन उपद्रवियों की पहचान करके चिन्हित करेगी। इसके बाद इनके खिलाफ कार्रवाई करेगी। सीओ गोवर्धन गौरव त्रिपाठी ने बताया कि गुड्डू प्रधान की तलाश में पुलिस की टीम दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा। इसके अलावा सीसीटीवी और दो अन्य वीडियो भी खंगाले जा रहे हैं। इन वीडियो से उपद्रवियों की पहचान की जाएगी। इसके बाद इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed