फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   police

दरोगा जी से ना कहना पड़ा भारी, किया 6800 का चालान

Fri, 24 Jul 2020 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
police
मथुरा। पुलिस अपनी शक्तियों का दुरुपयोग किस तरह करती है, इसका जीता जाता उदाहरण छाता के गांव बहरावली निवासी ईको गाड़ी चालक के साथ हुई घटना से पता लगता है। चालक ईको को एक शादी में ले गया था। वहां आए दरोगा जी से घर तक छोड़ने की ना कहने पर दरोगा ने न केवल मारपीट की, बल्कि ईको का 6800 रुपये का चालान भी कर दिया।
विज्ञापन

बहरावली छाता निवासी देवचंद्र ने कुछ दिन पहले ही ईको गाड़ी खरीदी थी। गांव रनवारी में एक होमगार्ड कमल के रिश्तेदार की शादी में उसने गाड़ी बुक कर दी। 26 जून को ईको चालक बरात लेकर आगरा गया। इसमें कमल के रिश्तेदार दरोगा मुनेंद्र भी शामिल हुए। बरात लौट कर सुबह करीब तीन बजे छाता पहुंची। दरोगाजी को कोसीकलां जाना था। उन्होंने चालक देवचंद्र से कोसी तक छोड़ने को कहा तो उसने मना कर दिया।
विज्ञापन

इससे दरोगा का पारा चढ़ गया और देवचंद्र से मारपीट कर दी और धमकी दी। इससे परेशान देवचंद्र ने गाड़ी न चलाने का निर्णय लेकर गाड़ी बेच दी। एआरटीओ कार्यालय से पता लगा कि उसकी गाड़ी पर 6800 रुपये का चालान है। इतना बड़ा चालान देखकर वह दंग रह गया। उसने शुक्रवार को यातायात कार्यालय से जानकारी की तो सच्चाई सामने आ गई। यह चालान उसी दरोगा ने ही किया था, जिसने मारीपट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईको चालक ने पुलिस अधिकारियों को पूरी जानकारी दी तो उन्होंने दरोगा से भी संपर्क साधा। देवचंद्र ने बताया कि फिलहाल उसका चालान कैंसिल करने का अधिकारियों ने आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed