Mathura News: पुलिस ने बदमाशों के तैयार कराए स्केच, एक दर्जन को हिरासत में लिया, गिरोह का हो सकता खुलासा
मथुरा में पुलिस ने बदमाशों के स्केच तैयार करवाकर करीब एक दर्जन को हिरासत में लिया है। जल्द ही बड़े गिरोह का खुलासा हो सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर लगातार तीन वारदातों के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने शुक्रवार को बदमाशों के स्केच तैयार कराए। इसके साथ ही पुरानी वारदात में शामिल रहे एक दर्जन बदमाशों को हिरासत में लिया गया है। इनसे पूछताछ कर सुराग लगाने की कोशिश की जा रही है। हालांकि पुलिस वारदात में बाहरी गिरोह का हाथ होने से भी इन्कार नहीं कर रही है।
गिरोह तक पहुंचने का प्रयास कर रही पुलिस
पुलिस ने देहाती तरीके से वारदात को अंजाम देने वाले हाईप्रोफाइल गिरोह तक पहुंचने में पूरी ताकत झोंक दी है। तीनों घटनाओं को एक ही तरीके से अंजाम दिया गया। इस नजरिये से पीड़ितों के माध्यम से स्कैच तैयार कराए हैं। इन स्कैच को पुलिस न केवल पुराने अपराधियों से मेल करा रही है बल्कि उनको दिखाकर नए गिरोह तक पहुंचने का प्रयास भी कर रही है।
यह भी पढ़ेंः- नई नवेली दुल्हन के साथ सोया था पति: सुबह उठकर सीधा पहुंचा थाने, जो कुछ बताया उसे सुनकर
स्थानीय बदमाशों से ली जा रही मदद
एसपी देहात त्रिगुण बिसेन ने बताया कि हाल ही जेल से छूटे और लूट की घटनाओं में लिप्त रहे एक दर्जन संदिग्धों को पूछताछ के लिए उठाया है। इनसे पूछताछ कर गिरोह तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं। जमुनापार थानाध्यक्ष निरीक्षक सूरज प्रकाश शर्मा ने बताया कि तीनों वारदात के पीड़ितों के बताए अनुसार गिरोह के सदस्यों की कदकाठी और बातचीत के तरीके से अब तक जो जानकारी हुई है, उससे लग रहा है कि गिरोह बाहर का है। उनके द्वारा स्थानीय बदमाशों से मदद ली जा रही है।