फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   married woman eloped with her lover within two months of marriage in Firozabad

नई नवेली दुल्हन के साथ सोया था पति: सुबह उठकर सीधा पहुंचा थाने, जो कुछ बताया उसे सुनकर पुलिस भी हो गई शर्मसार

Sun, 04 Jun 2023 04:31 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 04 Jun 2023 04:31 PM IST
सार

फिरोजाबाद में पति अपनी नई नवेली दुल्हन के साथ सोया था। सुबह उठकर सीधा थाने पहुंच गया। वहां जो कुछ बताया उसे सुनकर पुलिस भी शर्मसार हो गई। 
 

विज्ञापन
married woman eloped with her lover within two months of marriage in Firozabad
Bride Crime, woman crime, दुल्हन क्राइम, भागी दुल्हन, भागी बहू - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में अभी शादी की मेंहदी भी नहीं छूटी थी कि विवाहिता अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। घर के लोग रात में सो गए तो दरवाजा खोलकर नवेली बहू रफूचक्कर हो गई। सुबह जानकारी हुई तो पति सीधे थाने पहुंचा। उसने पत्नी के प्रेमी व उसके सहयोगियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


मूल रूप से औरैया जिले के फंफूद थाना क्षेत्र एवं वर्तमान में टूंडला थाना क्षेत्र निवासी युवक की शादी 31 मार्च 2023 को हुई थी। शादी के बाद उसकी पत्नी टूंडला स्थित मकान पर परिवार के साथ रह रही थी। घर में खुशियों का माहौल था। बधाई गीत गाए जा रहे थे। लोग नवेली दुल्हन की मुंह दिखाई की रश्म के लिए घर आ-जा रहे थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- VIDEO; आठवीं की छात्रा से छेड़छाड़: गली में युवक ने रोका, हाथ पकड़कर होटल चलने का

विज्ञापन
विज्ञापन

रात में प्रेमी के साथ फरार

शनिवार की सुबह युवक जगा तो पत्नी नहीं दिखी। उसने बाहर आकर देखा तो घर पर भी नहीं दिखाई दी। इस पर उसने घर वालों से पूछा तो उन्होंने भी कोई जानकारी नहीं होने की बात कही। नवेली बहू के गायब होने खबर निकली तो आसपास के लोग भी जमा हो गए। जानकारी करने पर पता चला कि बहू रात करीब डेढ़ बजे घर का दरवाजा खोलकर अपने प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो गई।

सीधे थाने पहुंचा पति 

परिजन ने रिश्तेदारों में, पहचान वालों में फोन करके जानकारी करना शुरू कर दिए। पता चला कि बहू रामपुर जिले के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अहमद नगर निवासी अपने प्रेमी अजय कुमार के साथ चली गई है। जानकारी हुई तो पीड़ित पति सीधे थाने पहुंचा। उसने अपनी पीड़ा पुलिसकर्मियों को बताई। 

यह भी पढ़ेंः- साहब! पति को बुढ़ापे में हुआ इश्क: हर महीने जाते हैं लंदन, रात-रात भर करते चैटिंग, थाने पहुंची महिला का

विवाहिता व प्रेमी के तलाश में जुटी पुलिस

पीड़ित ने पत्नी के प्रेमी अजय कुमार, उसके माता-पिता, भाई-बहन के खिलाफ थाने में तहरीर दी। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। विवाहिता और उशके प्रेमी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें ढूंढ लिया जाएगा।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed