फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   police arrested ssc paper solver

एसएससी परीक्षा पास कराने वाले हाईटेक सॉल्वर दबोचे

Sun, 04 Oct 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 04 Oct 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
police arrested ssc paper solver
एसएससी की परीक्षा में उत्तीर्ण कराने का ठेका लेने वाले तीन हाईटेक सॉल्वर कोतवाली पुलिस ने दबोचने में सफलता हासिल की है। तीनों सॉल्वर हाईटेक तरीके से वायर, चिप और माइक्रो ईअरफोन के माध्यम से अभ्यर्थियों को एसएससी का पेपर सॉल्व कराने वाले थे। इससे पहले ही पुलिस ने इन्हें दबोच लिया।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने फोर्स के साथ भूतेश्वर बसस्टैंड स्थित एक गेस्ट हाउस में छापा मारकर एसएससी परीक्षा में पैसे लेकर पेपर सॉल्व कर नौकरी लगवाने का गैंग के तीन सदस्यों को दबोच लिया। तीनों ने अपना नाम प्रशांत कुमार निवासी हजियापुर टप्पल अलीगढ़, सोनू उर्फ अंकित कुमार निवासी सलेमपुर बुलंदशहर और रेशमपाल पुत्र महावीर प्रसाद निवासी थाना लोधा अलीगढ़ बताया।
विज्ञापन

 
एसपी सिटी शैलेष पांडेय ने बताया कि तीनों सॉल्वर प्रति व्यक्ति तीन लाख रुपये लेकर इलेक्ट्रानिक बनियान और अन्य उपकरण देते हैं और मोबाइल की सिम को बनियान की किट में लगाकर प्रश्न हल कराते हैं। ये दलालों के माध्यम से रुपया लेकर परीक्षार्थियों को पास कराने का ठेका लेते हैं। तीनों इलेक्ट्रानिक बनियान में वायरिंग, मोबाइल सिम, ईयरपीस, बैटरी सेल, एंटीना और माइक लगाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बनियान को पहनकर परीक्षार्थी पेपर देता है और एंटीना-माइक से बाहर तक पेपर बताते हैं। बाहर से सॉल्वर कैप्सूलनुमा ईअरफोन से सवालों के जवाब बताते हैं। एसपी सिटी शैलेष पांडेय ने बताया कि तीनों के पास से 30000 रुपये, 30 इलेक्ट्रानिक बनियान, आठ ईयरपीस, 25 बैटरी सेल, माइक, दो मोबाइल फोन, एक एक्सेंट कार बरामद हुए हैं। सॉल्वर को पकड़ने वाली पुलिस टीम को पांच हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।

15 अभ्यर्थियों से हुआ था पेपर सॉल्व कराने का ठेका
मथुरा। रविवार को एसएससी की परीक्षा कानपुर और आगरा केंद्रों पर होनी थी। इन्हीं केंद्रों पर परीक्षा देने वाले 15 अभ्यर्थियों से तीनों हाईटेक सॉल्वर्स का दलालों के माध्यम से तीन-तीन लाख रुपये में सौदा हुआ था। हालांकि पुलिस जांच कर रही है कि इन अभ्यर्थियों में से कोई मथुरा का था अथवा नहीं। इन अभ्यर्थियों को तीनों सॉल्वर्स मथुरा में बैठकर ही पेपर सॉल्व कराते। एसपी सिटी शैलेष पांडेय ने बताया कि सॉल्वर्स हाईटेक वायरिंग और मोबाइल से भारत में कहीं भी बैठे परीक्षार्थियों को कहीं से भी बैठे-बैठे पेपर सॉल्व करा देते। तीनों सॉल्वर्स किस्तों में पैसे लेते थे। इनमें बनियान देते समय 20000 रुपये और 80 हजार रुपये पेपर सॉल्व कराने के बाद लेते थे। शेष दो लाख रुपये परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद अभ्यर्थियों से लिया करते थे।


परीक्षार्थियों के स्थान पर स्वयं परीक्षा दे चुका है सॉल्वर
मथुरा। एसपी सिटी शैलेष पांडेय ने बताया कि दबोचे गए तीनों सॉल्वरों में से एक प्रशांत कुमार स्वयं आईएएस की तैयारी कर चुका है। गणित और रीजनिंग के पेपर यही सॉल्व करता था और अन्य सवालों के जवाब इंटरनेट के माध्यम से ढूंढकर बताता था। बताया कि प्रशांत ने पेपर सॉल्व करने का यह हाईटेक तरीका पहली बार अपनाया था। इससे पूर्व अन्य परीक्षाओं में परीक्षार्थियों के स्थान पर बैठकर उनकी परीक्षा दे चुका है। एसपी सिटी ने कहा कि जांच में ऐसे परीक्षार्थियों को तलाश किया जाएगा और इसकी रिपोर्ट तैयार कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed