फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Physical Altercation Among Security Guards at Gauri Gopal Ashram

Mathura News: गौरी गोपाल आश्रम के सुरक्षा गार्डों में हुई मारपीट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Physical Altercation Among Security Guards at Gauri Gopal Ashram
कोतवाली परिसर में शिकायत लेकर पहुंचे घायल सुरक्षा गार्ड संदीप भाटी। 
वृंदावन। कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के परिक्रमा मार्ग स्थित गौरी गोपाल आश्रम में तैनात तीन गार्डों के बीच मोबाइल गुम हो जाने को लेकर विवाद हो गया। बरसाना के समीप हाथिया निवासी दो सुरक्षा गार्डों ने पापड़ी चौराहा के समीप एक सुरक्षा गार्ड को पीटकर लहूलुहान कर दिया। लहूलुहान हालत में कोतवाली पहुंचे सुरक्षा गार्ड ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों सुरक्षा गार्डों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

आश्रम में कार्तिक सिक्योरिटी सर्विस का सुरक्षा गार्ड पलवल, राजपुर खादर निवासी संदीप रात की ड्यूटी कर सोमवार सुबह करीब साढ़े चार बजे पापड़ी चौराहा के समीप कमरे पर सो रहा था तभी वहां पहुंचे आश्रम पर ही तैनात सुरक्षा गार्ड हाथिया निवासी मनोज और मोहन ने संदीप पर मनोज का गुम मोबाइल होने का शक जताया। दोनों सुरक्षा गार्डों ने संदीप को लाठी-डंडों से पीटकर उसे लहूलुहान कर दिया। संदीप जान बचाकर भागकर कोतवाली पहुंचा। संदीप ने बताया कि आरोपी मनोज कथावाचक का बाउंसर है, जो कि उनके साथ रहता है। सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि संदीप की तहरीर पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed