फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Patients with swelling and redness in eyes increased in the district hospital

Eye Care Tips: आंखों की पलकें सूजकर हो जाएं लाल, तो क्या करें...जानें बचाव के उपाय

Mon, 12 May 2025 11:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 12 May 2025 11:54 AM IST
सार

 बाहरी धूल, धुएं, कचरे और हानिकारक कणों की वजह से आंखों की पलकें सूज रहीं हैं। इसके साथ ही आंखें लाल हो रही हैं। जिलाअस्पताल की ओपीडी में बड़ी संख्या में इस समस्या से पीड़ित मरीज आ रहे हैं। 

 

विज्ञापन
Patients with swelling and redness in eyes increased in the district hospital
मथुरा। जिला अस्पताल में मरीजों के आंखों की जांच करते चिकित्सक। - फोटो : mathura

विस्तार

आंखों में सूजन-लालपन की समस्या लेकर जिला अस्पताल की ओपीडी व इमरजेंसी में मरीज पहुंच रहे हैं। नेत्र रोग चिकित्सक इस समय धूप से आंखों में कंजक्टिवाइटिस के लक्षण बता रहे हैं। वह मरीजों को उपचार के साथ धूप में कम निकलने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन


नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. कलपंत तिवारी ने बताया कि ओपीडी में 150 से 200 तक रोजाना आंखों की समस्या लेकर मरीज आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि हवा में उड़ रहे धूलकणों से आंखों में परेशानी आ रही है। इसमें 50 फीसदी से अधिक मरीज कंजक्टिवाइटिस से पीड़ित मिल रहे हैं। इसके संक्रमण से नसों में सूजन आ जाती है। इससे आंखें सूजकर लाल होने लगती हैं। इसके अलावा धूप में निकलने से यह और अधिक लाल हो जाती हैं। ऐसे में आंखों को सुरक्षित रखने के लिए चश्मा का प्रयोग करें।
विज्ञापन

 

इसके अलावा दोपहर की चटक धूप में जरूरत हो तभी घर से बाहर निकलें। नेत्र परीक्षण पीके गौतम ने बताया कि बिना साबुन से हाथ धुले आंखों को मलने या रगड़ने से भी आंखें संक्रमित हो रही हैं। मरीजों को इसका भी ध्यान रखने की सलाह दी जा रही है।

 

बचाव के उपाय
- पीड़ित और उसके इस्तेमाल किए सामान के संपर्क से दूसरों को बचाएं।
- हाथ बार-बार धोएं और आंखों को छूने से बचें।
- चुभन होने पर भी आंखों को रगड़ने से बचें।
- धूप में चश्मा लगाकर बाहर निकलें।
- ठंडे पानी से आंखों को बार-बार धोएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed