{"_id":"624470751389cc090b1c360f","slug":"paper-out-in-ballia-33-thousand-students-returned-disappointed-from-examination-centers-in-mathura-mathura-news-mtr5152890196","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया में पेपर आउट, मथुरा में परीक्षा केंद्रों से निराश लौटे ३३ हजार छात्र-छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया में पेपर आउट, मथुरा में परीक्षा केंद्रों से निराश लौटे ३३ हजार छात्र-छात्राएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। बलिया में पेपर आउट होने का असर मथुरा के ३३ हजार से अधिक इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों पर देखने को मिला। अंग्रेजी की परीक्षा देने पहुंचे परीक्षार्थी पेपर स्थगित होने की सूचना के बाद निराश लौट आए। हालांकि प्रथम पाली के दौरान जनपद में हाईस्कूल वाणिज्य, सिलाई की परीक्षा शांतिपूर्वक हुई।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्धारित परीक्षा कार्यक्रम के तहत बुधवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल वाणिज्य की परीक्षा शांतिपूर्वक हुई। द्वितीय पाली में हाईस्कूल सिलाई के साथ इंटरमीडिएट के मुख्य विषय अंग्रेजी की परीक्षा थी। द्वितीय पाली की परीक्षा शुरू होने से पहले ही यह खबर वायरल हो गई कि बलिया में इंटर अंग्रेजी का प्रश्नपत्र आउट हो गया है। इसके चलते उक्त परीक्षा यूपी बोर्ड ने कुछ जनपदों में स्थगित कर दी है।
इसमें मथुरा जनपद भी शामिल है। दोपहर दो बजे की परीक्षा के लिए केंद्रों पर पहुंचे परीक्षार्थियों को इसकी जानकारी दी गई। इसके बाद निराश परीक्षार्थी वापस लौट लिए। हालांकि इस दौरान परीक्षा केंद्रों पर आपाधापी की स्थिति रही। डीआईओएस राजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि द्वितीय पाली की परीक्षा से काफी समय पहले ही यह संदेश मिल गया था, इसके मुताबिक संबंधित केंद्र व्यवस्थापकों को इसकी जानकारी दे दी गई। अब यह परीक्षा १३ अप्रैल को सुबह की पाली में होगी।
विज्ञापन
सौंख कस्बा के महात्मा गांधी स्मारक इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राएं उक्त सूचना से निराश होकर लौट आए। परीक्षार्थियों में इसे लेकर खलबली भी रही। परीक्षाथियों का कहना है कि हम घर से पेपर की तैयारी करके आये थे। केंद्र पर जानकारी मिली है कि परीक्षा रद्द कर दी गई है। प्रधानाचार्य रेखा शर्मा ने बताया कि इंटरमीडिएट की अंग्रेजी विषय की परीक्षा स्थगित होने की सूचना नोटिस बोर्ड के माध्यम से दे दी गई।
अंग्रेजी के पेपर को लेकर कई दिनों से तैयारी कर रहे थे लेकिन परीक्षा केंद्र पहुंचे ही पेपर आउट होने की जानकारी मिली। सरकार कड़े कदम उठाए और ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी करें।
-निहारिका अग्रवाल
हम काफी दिनों से अंग्रेजी पेपर की तैयारी करके परीक्षा देने आये है। पेपर लीक होने की सूचना ने हमारी मेहनत पर पानी फेर दिया है। अब फिर से तैयारी करनी होगी।
- चुनमुन शर्मा