फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   pandit deen dayal mahotsav aaj se

पंडित दीनदयाल का 49वां स्मृति महोत्सव आज से

Wed, 25 Sep 2019 12:39 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
pandit deen dayal mahotsav aaj se
मथुरा। दीनदयाल धाम में लगा मेला। - फोटो : MATHURA
फरह(मथुरा)। फरह में दीनदयाल उपाध्याय का 49वां स्मृति महोत्सव 25 सितंबर से शुरू हो जाएगा। महोत्सव में स्थानीय मंत्रियों के अलावा कोई खास वीवीआईपी शिरकत नहीं करेगा।
विज्ञापन

दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्व समिति ने तीन दिवसीय मेले की तैयारियां पूरी कर ली है। 25 सितंबर को रंगोली प्रतियोगिता, प्रतिभा सम्मान समारोह, देशभक्ति पूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम, सायं कृषि एवं ग्राम्य विकास प्रदर्शनी और रात में शिशुओं का रंगमंचीय कार्यक्रम होगा। 26 सितंबर को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, दोपहर में विचार गोष्ठी और शाम को रजत गुर्ज विराट कुश्ती दंगल होगा। रात में ब्रज के सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन

रात 9:30 बजे से राष्ट्रीय कवि सम्मेलन आयोजित होगा। 27 सितंबर को सुबह स्वस्थ गोवंश प्रतियोगिता होगी तो दोपहर तीन बजे श्रीराधा-कृष्ण स्वरुप सज्जा प्रतियोगिता, रात में जिकड़ी भजन प्रतियोगिता होगी। इन तीन दिनों में उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, प्रदेश सरकार के मंत्री चौ. लक्ष्मी नारायण, ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा, कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही आदि मंत्री खास शिरकत करेंगे। इस बार किसी केंद्रीय मंत्री का भी आगमन नहीं होगा। जबकि यहां अमित शाह, राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed