{"_id":"5f62e071736f862e246ac8d7ccbf7347","slug":"panchayat-poll-in-mathura-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाक मुख्यालयों पर लगेगा चुनावी मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाक मुख्यालयों पर लगेगा चुनावी मेला
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
Updated Mon, 05 Oct 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रथम और द्वितीय चरण का नामांकन पूर्ण होने के बाद अब पंचायत चुनाव का तृतीय चरण 6 अक्तूबर से शुरू हो रहा है। इसके अंतर्गत मथुरा, फरह और गोवर्धन तहसील के लिए नामांकन होंगे। इसमें जिला पंचायत के नामांकन जिला मुख्यालय और क्षेत्र पंचायत के नामांकन ब्लाक मुख्यालय पर ही होंगे।
दो दिवसीय नामांकन छह और सात अक्तूबर को होंगे। इसमें जिला पंचायत के 14 वार्ड के लिए नामांकन किया जा सकेगा। वार्ड 17 से 30 तक इस नामांकन प्रक्रिया में शामिल रहेंगे। यह प्रक्रिया जिला मुख्यालय पर एडीएम वित्त एवं राजस्व कोर्ट में ही अपनाई जाएगी।
पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में मथुरा, फरह और गोवर्धन ब्लाक मुख्यालय पर मंगलवार से क्षेत्र पंचायत के लिए नामांकन होंगे। यहां क्षेत्र पंचायत के सदस्यों की संख्या अधिक होने के कारण प्रत्येक ब्लाक मुख्यालय पर इस दौरान चुनावी मेला नजर आएगा। ब्लाक कार्यालय पर सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक पर्चे भरे जाएंगे।
विज्ञापन
एसडीएम सदर राजेश सिंह ने बताया कि मथुरा और फरह ब्लाक में क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए नामांकन ब्लॉक स्तर पर ही होंगे। इनमें फरह में क्षेत्र पंचायत के 77 वार्ड हैं, मथुरा में यह संख्या 174 है। इन दोनों ब्लाक मुख्यालयों पर व्यवस्था पूरी कर ली गई है। एसडीएम गोवर्धन विश्वभूषण मिश्र ने बताया कि 98 क्षेत्र पंचायत के वार्ड हैं। इनके लिए ब्लाक मुख्यालय पर ही नामांकन होगा।
गोवर्धन ब्लाक
तृतीय चरण के अंतर्गत गोवर्धन ब्लाक में 98 ग्राम पंचायत और जिला पंचायत के चार वार्डों के लिए नामांकन होना है। यहां कुल मतदाता 1,46,135 हैं। यहां 76 मतदान केन्द्र और 217 मतदान स्थल बनाए गए हैं। इसमें 5 अति संवेदनशील केन्द्र हैं। ये सभी अतिसंवेदनशील प्लस की श्रेणी में रखे गए हैं।
फरह ब्लॉक
फरह ब्लाक में कुल 55 ग्राम पंचायत हैं। तृतीय चरण में चुनाव के लिए इस ब्लाक में 70 मतदान केन्द्र और 151 मतदान स्थल बनाए गए हैं। इसमें 18 सेक्टर, तीन जोनल सेक्टर बनाए गए हैं। 26 संवेदनशील, 12 अति संवेदनशील, 8 अति संवेदनशील प्लस मतदान केन्द्र हैं। यहां वोटरों की संख्या 1,06,824 है। क्षेत्र पंचायत के वार्ड 77 और जिला पंचायत के वार्ड 21, 22, 23 इस ब्लाक में शामिल हैं।
मथुरा ब्लाक
मथुरा ब्लाक में कुल 75 ग्राम पंचायत हैं। तृतीय चरण में चुनाव के लिए इस ब्लाक में 116 मतदान केन्द्र और 329 मतदान स्थल बनाए गए हैं। इसमें 12 सेक्टर, 2 जोनल सेक्टर हैं। इसमें भी 61 संवेदनशील, 26 अति संवेदनशील, 7 अति संवेदनशील प्लस मतदान केन्द्र शामिल हैं। क्षेत्र पंचायत के 174 वार्ड इस ब्लाक में है। जिला पंचायत के पांच वार्ड हैं।
द्वितीय चरण की जांच पूर्ण
पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण के लिए हुए नामांकन पत्रों की सोमवार को जांच पूर्ण हो गई। जिला पंचायत के लिए सभी 59 नामांकन पत्र सही पाए गए हैं। नौहझील ब्लाक में क्षेत्र पंचायत के तीन नामांकन पत्र निरस्त किए गए। अब मंगलवार को नाम वापसी का दिन है। इसी दिन तीन बजे के उपरांत चुनाव चिंह भी आवंटित कर दिए जाएंगे।
पांच मतदान केन्द्र बदले
मथुरा, छाता और नौहझील ब्लाक के पांच मतदान केन्द्र बदल दिए गए हैं। जुनसुटी में पहले कन्या जूनियर हाईस्कूल को मतदान केन्द्र बनाया गया था, अब यह केन्द्र प्राथमिक विद्यालय में बनाया गया है। इसी तरह प्राथमिक विद्यालय आटस बांगर के स्थान पर बड़ी आटस स्थित प्राथमिक विद्यालय को केन्द्र बनाया गया है। छाता ब्लाक के बसई के मजरा खड़वाई में केन्द्र बनाया है, पूर्व में यह केन्द्र बसई में था। जाबरा सामुदायिक केन्द्र को बदलकर जाबरा जूनियर हाईस्कूल बनाया गया है। नौहझील में कन्या पाठशाला के स्थान पर जनता इंटर कालेज को मतदान केन्द्र बनाया गया है। इसी ब्लाक में सामुदायिक केन्द्र मुसमुना को बदलकर अब मतदान केन्द्र जूनियर हाईस्कूल को बना दिया है।
15 लाख मतपत्र आए
पंचायत चुनाव के लिए 15 लाख मतपत्र तैयार होकर आ गए हैं। इनमें जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत के लिए अलग-अलग रंग के मतपत्र हैं। नीले रंग का मतपत्र क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए निर्धारित किया गया है, जबकि गुलाबी रंग का मतपत्र जिला पंचायत सदस्य के लिए है।
डीएम ने किया निरीक्षण
डीएम राजेश कुमार ने सोमवार को चौमुंहा, छाता और नंदगांव में चुनावी व्यवस्था का जायजा लिया। यहां नौ अक्तूबर को मतदान होना है। छाता में स्टॉक रूम में दरवाजे बदलने के निर्देश दिए। प्रचार वाहनों पर कड़ाई से नजर रखने को भी कहा। इधर चौथे चरण के लिए हुए मजिस्ट्रेटों के निरीक्षण में 14 सेक्टर मजिस्ट्रेट अनुपस्थित रहे।