{"_id":"433a35126c1f0210ab24b3a269b5b1e9","slug":"panchayat-poll-in-mathura-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"78 उम्मीदवारों के बीच होगी चुनावी जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
78 उम्मीदवारों के बीच होगी चुनावी जंग
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
Updated Sat, 03 Oct 2015 08:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के चुनाव मैदान की तस्वीर साफ हो गई है। नाम वापसी की समय अवधि गुजरने के बाद 78 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं। शनिवार को छह ने अपने नाम वापस ले लिए। इसी के साथ सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न भी आवंटित कर दिए गए।
प्रथम चरण में नौ अक्तूबर को छाता, चौमुंहा और नंदगांव ब्लाक में चुनाव होना है। इसके लिए 85 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए थे। एक व्यक्ति द्वारा दो नामांकन दाखिल करने के बाद एक को निरस्त किया गया।
शनिवार को इनमें से भी आधा दर्जन ने अपने नाम वापस ले लिया। इसमें मीना, जगदीश प्रसाद, नरभान सिंह, लक्खी सिंह, गीता, नरभार सिंह शामिल हैं। इस तरह अब प्रथम चरण में चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की संख्या 78 रह गई है।
विज्ञापन
दोपहर तीन बजे नाम वापसी की स्थिति स्पष्ट होने के बाद एडीएम वित्त एवं राजस्व महेन्द्र प्रसाद ने उम्मीदवारों के लिए चुनाव चिह्न भी जारी कर दिए। चुनाव चिह्न प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार और उनके सहयोगियों की भीड़ लगी रही।
चुनाव आयोग के निर्देशानुसार आय-व्यय रजिस्टर आदि भी प्रत्याशियों को थमा दिए गए। इस चरण में वार्ड 10 को लेकर भाजपा में विवाद के बीच शनिवार को जिलाध्यक्ष डा. डीपी गोयल ने दिगम्बर चौधरी के रूप में उम्मीदवार की घोषणा कर दी है।