{"_id":"5d54b46ce96b91eade6d2bad9c4bc726","slug":"panchayat-poll-in-mathura-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब, कुछ भी कराइए पीठासीन अधिकारी मत बनाइए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब, कुछ भी कराइए पीठासीन अधिकारी मत बनाइए
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
Updated Sat, 03 Oct 2015 08:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव के प्रथम और द्वितीय चरण की तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर लगभग पूरी हो चुकी हैं। इसमें खासकर कर्मिक स्तर पर प्रथम चरण का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है।
द्वितीय चरण के प्रशिक्षण की तिथि भी घोषित कर दी गई है। इस दौरान चुनाव प्रभारी कार्मिक के समक्ष चुनावी ड्यूटी कटवाने वालों की अब भी भीड़ नजर आ रही है।
शिक्षामित्र से सहायक अध्यापक के पद पर समायोजित होने वालों को इस बार चुनावी ड्यूटी में लगाया गया है। इसमें से पीठासीन बनाए गए शिक्षामित्र ने प्रभारी कार्मिक के समक्ष इस दायित्व से मुक्त करते हुए अन्य दायित्व दिए जाने की गुहार लगाई। इसके अलावा सहकारी समिति, बैंक में सभी कर्मचारियों की ड्यूटियां भी लगाए जाने से आ रही दिक्कतों को संबंधित कर्मचारी प्रभारी कार्मिक के समक्ष रख रहे हैं।
इसके अलावा महिला कर्मचारियों की ड्यूटी पर भी आपाधापी है। अधिकांश महिला कर्मचारियों की मंशा चुनावी ड्यूटी से मुक्त होने की है। इसके लिए बड़ी संख्या में आवेदन चुनाव प्रभारी कार्मिक के पास पहुंच रहे हैं। इसमें भी सर्वाधिक आवेदन महिला शिक्षकों के हैं। इधर, प्रभारी कार्मिक सीडीओ मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि निर्धारित की गई शर्तों के तहत महिलाओं को चुनावी ड्यूटी से मुक्त किया जा रहा है।
विज्ञापन
इसमें गंभीर बीमारी और गर्भवती होना शामिल है। उन्होंने बताया कि द्वितीय चरण का प्रशिक्षण छह और सात अक्तूबर को होगा। इसमें छह अक्तूबर को प्रथम चरण के चुनाव वाले ब्लाक के लिए और सात अक्तूबर को द्वितीय चरण के चुनाव वाले ब्लॉक के लिए प्रशिक्षण होगा।
चार वाहन स्वामियों के खिलाफ होगी रिपोर्ट
मथुरा। चुनाव के लिए अधिगृहीत किए गए वाहनों को न भेजने पर चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। इसमें वाहन स्वामी के साथ ड्राइवर को भी आरोपी बनाया जा रहा है।