{"_id":"5706558e4f1c1b7416c810dd","slug":"pakistan-is-not-dependable","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘पाक भरोसे लायक नहीं’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘पाक भरोसे लायक नहीं’
अमर उजाला वृंदावन
Updated Thu, 07 Apr 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
विहिप के संगठन महामंत्री ने कहा, पठानकोट हमले में भारत पर आरोप नापाक फितरत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट आतंकी हमले की वारदात के पीछे भारत का ही हाथ बताए जाने पर विहिप ने पाकिस्तान की निंदा की है। परिषद के अंतर्राष्ट्रीय संगठन महामंत्री दिनेशजी ने कहा है कि पाकिस्तान की बातों पर भरोसा नहीं किया जा सकता। भारत में आतंकवादी घटनाओं के पीछे हमेशा से ही पाकिस्तान का हाथ रहा है।
वह गुरुवार को शीतल छाया स्थित भजन कुटीर में मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि पठानकोट हमले में पाकिस्तान का हाथ होने के पुख्ता सबूत होने के बावजूद भी हमले के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराना पाकिस्तान की नापाक फितरत को दर्शाता है।
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के मुद्दे पर उनका कहना था कि उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ कुंभ में मंदिर निर्माण आंदोलन को नया रूप देने के लिए संतों से विचार-विमर्श किया जाएगा। संतों के आदेश पर आगे की लड़ाई लड़ी जाएगी।
विज्ञापन
मोदी सरकार के कामकाज पर संतोष जताते हुए विहिप के अंतर्राष्ट्रीय संगठन महामंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने जो वादे किए थे। उनको पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर संभव प्रयास कर रहे हैं। देश की जनता से किए गए सभी वादे समय से पूरे होंगे। यह उनका विश्वास है।
इस अवसर पर जीएलए विवि कुलाधिपति नारायण दास अग्रवाल, विहिप नगर अध्यक्ष सौरभ गौड़, विनीत नारायण आदि भी उपस्थित रहे।