फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Over 3,000 RTE applications were received in the first phase.

Mathura News: पहले चरण में तीन हजार से अधिक आए आरटीई के आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Over 3,000 RTE applications were received in the first phase.
मथुरा। जनपद में शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी विद्यालयों में निःशुल्क प्रवेश के लिए पहले चरण में तीन हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 16 फरवरी निर्धारित की गई थी। अब 18 फरवरी को ई-लॉटरी के माध्यम से चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) रतन कीर्ति ने बताया पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष अधिक संख्या में अभिभावकों ने अपने बच्चों के प्रवेश के लिए आवेदन किया है। आरटीई के तहत आर्थिक रूप से कमजोर एवं वंचित वर्ग के बच्चों को निजी विद्यालयों में 25 प्रतिशत सीटों पर निशुल्क प्रवेश दिया जाता है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई थी, जिससे अभिभावकों को सुविधा मिली।
विज्ञापन

बीएसए ने बताया कि 18 फरवरी को ई-लॉटरी में चयनित विद्यार्थियों की सूची पोर्टल पर अपलोड की जाएगी, जिसके बाद संबंधित विद्यालयों में दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया शुरू होगी। सत्यापन पूर्ण होने पर बच्चों का प्रवेश सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वे समय-समय पर पोर्टल की जांच करते रहें और चयन होने की स्थिति में निर्धारित तिथि पर सभी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed