{"_id":"6ae7990b7f9460805e0cecda","slug":"outstanding-performance-by-saraswati-shishu-mandir-pratap-bazar-mathura-news-c-369-1-mt11022-155266-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: सरस्वती शिशु मंदिर प्रताप बाजार का शानदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: सरस्वती शिशु मंदिर प्रताप बाजार का शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन
मथुरा। विद्या भारती की ओर में कृष्णचन्द्र गांधी सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित वृन्दावन संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में सरस्वती शिशु मंदिर, प्रताप बाजार के छात्र- छात्राओं ने अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया है। प्रतियोगिता में विद्यालय के 48 विद्यार्थियों ने भाग लेकर विभिन्न स्पर्धाओं में शानदार सफलता अर्जित की।
अंडर-13 बालिका कबड्डी वर्ग में विद्यालय की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बालक वर्ग ने द्वितीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा 100, 200 व 400 मीटर दौड़, चक्का फेंक, गोला फेंक, लंबी कूद और ऊँची कूद में भी खिलाड़ियों ने द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया।
प्रतियोगिता में प्रताप बाजार के साथ-साथ कृष्णचन्द्र गांधी सरस्वती शिशु मंदिर (छाता), कोसीकलां और सत्या देवी गर्ग शिशु मंदिर के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
विज्ञापन
इस सफलता में जगदीश प्रसाद, विनय कुमार, ऋषभ शास्त्री और गीता का मार्गदर्शन विशेष रहा। प्रधानाचार्य कप्तान सिंह के निर्देशन तथा विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दान बिहारी खंडेलवाल, प्रबंधक हरिदास अग्रवाल व कोषाध्यक्ष रवि अग्रवाल सहित समस्त आचार्य परिवार ने विजेता खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।