फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Open gym is necessary to stay fit in this busy life

Mathura News: भागदौड़ भरी जिंदगी में फिट रहने के लिए ओपन जिम जरूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Open gym is necessary to stay fit in this busy life
कोसीकलां में ओपन जिम में व्यायाम करते कैबिनेट मंत्री और चेयरमैन।
कोसीकलां। कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में फिट रहना बहुत जरूरी है। यह जिम क्षेत्र के लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करेगी।
विज्ञापन

मंत्री ने रविवार को गांधी पार्क में ओपन जिम एवं बिटिया पार्क का फीता काटकर उद्घाटन करने के बाद कहा कि लोगों को जिम आना चाहिए और रोजाना इसका इस्तेमाल करना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को सभी लोगों तक पहुंचाया जाए। मंत्री ने ओपन जिम में व्यायाम भी किया।
विज्ञापन

नगर पालिका चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल ने बताया कि भागदौड़ वाली जिंदगी में लोग अपने आप को तनाव मुक्त रखने के लिए पार्कों में भ्रमण के लिए आते हैं, लेकिन अच्छी एक्सरसाइज नहीं कर पाते हैं। इसे देखते हुए ओपन जिम योजना की शुरुआत की, ताकि पार्कों में भ्रमण करने के साथ लोग कसरत कर अपने शरीर को मजबूत बना सकेंगे। 25 लाख रुपये की लागत से बिटिया पार्क, ओपन जिम और बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर संजीव जाविया, देशबंधु अग्रवाल, सुभाष बासईया, सुभाष गोयल, मनोज फौजदार, कर्मवीर चौधरी, राजवीर सिंह, राजेंद्र आर्य, होती चौधरी, कन्हैयालाल गोयल, नेमचंद गर्ग, सभासद मनीष जैन आदि लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed