फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   One scoundrel of vehicle theft gang caught in encounter, another one ran away

Mathura News: मुठभेड़ में वाहन चोर गिरोह का एक बदमाश पकड़ा, दूसरा भागा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
One scoundrel of vehicle theft gang caught in encounter, another one ran away
मथुरा। छाता थाना पुलिस व स्वाट टीम की शनिवार रात वाहन चोर गिरोह से मुठभेड़ हो गई। एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया, जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पकड़े गए बदमाश के पास से चोरी का एक ट्रक बरामद हुआ है जिसे हरियाणा ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन


एसपी देहात त्रिगुण बिसेन ने बताया कि शनिवार रात स्वाट टीम प्रभारी अभय कुमार शर्मा व छाता पुलिस को सूचना मिली कि 11 अक्तूबर की रात अलवर पुल से लूटे ट्रक को बदमाश बरसाना-छाता मार्ग से हरियाणा ले जा रहे हैं। यहां बेरियर चेकिंग शुरू की गई। कुछ देर बाद एक ट्रक आता दिखा। पुलिस को देख ट्रक से उतरे दो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। बचाव करते हुए पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। वह मौके पर ही गिर पड़ा। उसे तत्काल हिरासत में लेकर जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं, दूसरा बदमाश अंधेरे से फायदा उठाकर फायरिंग करते हुए भाग गया।
विज्ञापन


घायल बदमाश की पहचान मुस्तकीम निवासी बिबन थाना फिरोजपुर झिरका, जिला नूंह, हरियाणा के तौर पर हुई है। उसने पूछताछ में अपने फरार साथी की पहचान बल्लू निवासी बडेड, थाना पुन्हाना, नूंह बताई है। घायल से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। टीम में छाता इंस्पेक्टर संजीव कुमार दुबे, स्वाट प्रभारी अभय शर्मा व इन दोनों की टीम शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed